Create your Account
Liquor will be Expensive: एक अप्रैल से महंगी होगी शराब, लाइसेंस शुल्क में 10% बढ़ोतरी, जानें कितने बढ़ेंगे रेट
Liquor will be Expensive: नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 से शराब की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। दिल्ली सरकार के आबकारी, मनोरंजन एवं लक्जरी टैक्स विभाग ने मौजूदा नीति के तहत होटल, क्लब और रेस्टोरेंट श्रेणी के लाइसेंसों के नवीनीकरण के आदेश जारी किए हैं। साथ ही संबंधित लाइसेंस फीस में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिसका असर बाजार में शराब की कीमतों पर पड़ सकता है।
Liquor will be Expensive: विभाग ने L-17/L-17F, L-18/L-18F, L-19/L-19F और L-20/L-20F श्रेणियों के लाइसेंस शुल्क में बढ़ोतरी की है। इसके अलावा एल-28/एल-28एफ और एल-29/एल-29एफ श्रेणी के लाइसेंसों के नवीनीकरण को भी मंजूरी दी गई है। नई लाइसेंस अवधि 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी।
Liquor will be Expensive: आदेश के मुताबिक विभाग को लाइसेंस शुल्क की समीक्षा का अधिकार सुरक्षित रहेगा। यदि बढ़ी हुई फीस तय समय पर जमा नहीं की गई तो परिवहन परमिट रोका जा सकता है या अन्य कार्रवाई की जा सकती है। सभी लाइसेंसधारकों को ई-आबकारी पोर्टल पर अपनी एएक्सडी आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।
Liquor will be Expensive: भुगतान की समयसीमा भी निर्धारित की गई है। 28 फरवरी तक केवल मूल शुल्क देना होगा। 1 से 31 मार्च के बीच भुगतान करने पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगेगा, जबकि 1 अप्रैल के बाद भुगतान करने पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क देना होगा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में वर्तमान आबकारी नीति सितंबर 2022 से लागू है। नई नीति लाने की प्रक्रिया अभी अंतिम चरण में है।
Related Posts
More News:
- 1. Delhi: दिल्ली के स्कूलों में एडवांस फीस पर लगा प्रतिबंध, अब हर महीने ही फीस वसूल सकेंगे
- 2. Horoscope for Big Tuesday : जानिए कैसा होगा आपके लिए बड़े मंगलवार का दिन, पढ़ें अपना राशिफल
- 3. N. Rangasamy CM of Puducherry: पुदुचेरी: रंगासामी पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद के दावेदार, यमाहा RX100 से पहुंचे थे वोट डालने
- 4. CG News : मवेशी तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 15 भैंसों के साथ 5 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

