Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Liquor Scam : जेल में लखमा से ईओडब्ल्यू की पूछताछ का दूसरा दिन, 7 अहम सवालों पर फंसा पेंच...

पूछताछ के बाद ईओडब्ल्यू कई अन्य संदिग्धों को तलब करने की तैयारी में है, जिससे इस मामले में नया मोड़ आने की संभावना जताई जा रही है।

Liquor Scam : जेल में लखमा से ईओडब्ल्यू की पूछताछ का दूसरा दिन, 7 अहम सवालों पर फंसा पेंच...
X

Liquor Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में फंसे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) की पूछताछ गुरुवार 20 मार्च को दूसरे दिन भी जारी है। रायपुर सेंट्रल जेल में बंद लखमा से ईओडब्ल्यू की चार सदस्यीय टीम 7 प्रमुख बिंदुओं पर सवाल-जवाब कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, यह पूछताछ शराब घोटाले से जुड़े कमीशन के लेन-देन और इसके संभावित नक्सल कनेक्शन को लेकर केंद्रित है।

Liquor Scam : बता दें कि ईओडब्ल्यू को कोर्ट ने 19 और 20 मार्च को पूछताछ की अनुमति दी थी। आज सुबह चार अफसरों की टीम जेल परिसर पहुंची और लखमा से गहन सवाल-जवाब शुरू किया। जांच एजेंसी इस बात पर जोर दे रही है कि घोटाले से मिलने वाली मोटी रकम कहां-कहां पहुंची और इसका इस्तेमाल कैसे हुआ। पूछताछ के बाद ईओडब्ल्यू कई अन्य संदिग्धों को तलब करने की तैयारी में है, जिससे इस मामले में नया मोड़ आने की संभावना जताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire