Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Lightning : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, आठ घायल...

इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

Lightning : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, आठ घायल...
X

Lightning : बलौदाबाजार। जिले के पहंदा गांव में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए। इस घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति की निगरानी की जा रही है।

बता दें कि यह हादसा गुरुवार को शाम करीब 4 बजे सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पहंदा में पुराने आंगनबाड़ी केंद्र के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण वहां एकत्रित थे, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में 10 लोग आ गए। इस घटना में प्रतीक कोसले 26 वर्ष निवासी पहंदा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाकी आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक 10 वर्षीय बच्चा भी शामिल है।

घायलों को तुरंत जिला अस्पताल बलौदाबाजार ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में धनी कुमार (21 वर्ष), विकास बंजारे (15 वर्ष), सौरभ बंजारे (10 वर्ष), छविंद्र कुमार बंजारे (15 वर्ष), विजय कुमार निषाद (17 वर्ष), रुद्र कुमार मांडले (12 वर्ष), मयंक मांडले (6 वर्ष), और नवीन कोसले (25 वर्ष) शामिल हैं। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire