Top
Begin typing your search above and press enter to search.

ग्रामीण के जाल में फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, जंगल सफारी में इलाज के दौरान मौत

ग्रामीण के जाल में फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, जंगल सफारी में इलाज के दौरान मौत
X
मोहला-मानपुर: मानपुर उत्तर वन परिक्षेत्र से भेजे गए तेंदुए की मौत की खबर सामने आई है। यह तेंदुआ पिछले सप्ताह ग्राम मेंढ़ा के एक ग्रामीण की बाड़ी में लगे फंदे में फंस गया था। इस घटना की पुष्टि डीएफओ मोहला-मानपुर, दिनेश पटेल ने की है।

8 अक्टूबर को, ग्रामीण नवल सिंह ने अपने पालतू जानवरों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए बाड़ी में फंदा लगाया था। दुर्भाग्यवश, उसी फंदे में तेंदुआ फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित पिंजरे में डालकर रायपुर जंगल सफारी भेजा गया।


हालांकि, फंदे में फंसने के कारण तेंदुए के शरीर पर गंभीर घाव हो गए थे, जिससे उसकी स्थिति बहुत नाजुक हो गई थी। तेंदुआ 9 अक्टूबर को जीवित अवस्था में रायपुर भेजा गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं आया और आज उसकी मौत हो गई।

इस मामले में नवल सिंह को हिरासत में लिया गया है। वन विभाग ने उसके कब्जे से शिकार से संबंधित सामग्री भी जब्त की है। विभाग ने इस घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire