Create your Account
Leopard Terror Video: घर में तेंदुए के घुसने से मचा हड़कंप, CCTV में हुआ कैद
Leopard Terror Video: कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बार फिर तेंदुए ने दहशत फैला दी है। कांकेर वन परिक्षेत्र के माकडीखुना गांव में भोजन की तलाश में एक तेंदुआ घर में घुस गया। दीवार फांदकर घर के आंगन में पहुंचे इस तेंदुए ने अंगूर की बेल पर बैठे मुर्गे को अपना शिकार बना लिया। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Leopard Terror Video: वीडियो में तेंदुए की चपलता और हमले की रफ्तार साफ दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना से भय का माहौल है, क्योंकि पिछले कुछ महीनों में तेंदुआ क्षेत्र में कई बार लोगों पर हमला कर चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। विशेषज्ञों का कहना है कि जंगल में भोजन की कमी के कारण तेंदुए गांवों की ओर रुख कर रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. IED Blast : सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से CRPF जवान घायल, एयरलिफ्ट किया गया
- 2. CG News : यात्री बस से 600 नग चांदी के पायल बरामद, युवक से पूछताछ जारी
- 3. Firecracker Factory Blast Update: फैक्ट्री में धमाका, अब तक 18 की मौत, 6 घायल, कई मलबे में दबे
- 4. CG Weather News : 26 अप्रैल तक तपेगा छत्तीसगढ़, मध्य इलाकों में ‘लू अलर्ट’, दुर्ग सबसे गर्म
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

