Create your Account
Leopard Terror : तेंदुए का ख़ौफ़, 4 घंटे में दूसरी बार किया हमला, ढाई साल की मासूम बच्ची ज़ख्मी...
- Rohit banchhor
- 16 Dec, 2024
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास कर रही है।
Leopard Terror : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के ग्राम बारूका में महज 4 घंटे के भीतर तेंदुए ने दूसरी बार हमला किया, जिससे एक ढाई साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बता दें कि आज सोमवार दोपहर करीब 1 बजे रश्मि यादव नामक बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी, तभी जंगली तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पास में काम कर रहे गांव के देवानंद यादव ने हिम्मत दिखाई और बच्ची को तेंदुए से बचाया। गंभीर हालत में बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
Leopard Terror : बच्ची के सिर, चेहरे और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। यह हमला तेंदुए के द्वारा चार घंटे के भीतर की गई दूसरी घटना है। इससे पहले, सुबह में तेंदुए ने मनहरण यादव पर हमला किया था, और वह भी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया है। दिनदहाड़े तेंदुए द्वारा हमले किए जाने के कारण गांव वाले अब घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं। इस हमले के बाद तेंदुआ बारूका ग्राम के एक किसान के घर के कमरे में कैद हो गया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Stock Market, July 2: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, 27 मिनट में निवेशकों ने कमाए 2.82 लाख करोड़
- 2. FIFA World Cup 2026: अल्जीरिया को 2-0 से हराकर स्विट्जरलैंड अंतिम-16 में, अफ्रीका की उम्मीदों को बड़ा झटका
- 3. PandwaniSinger Teejan Bai Passes Away: पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई का निधन, लोककला जगत में शोक की लहर, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
- 4. Rajasthan: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, आर्मी ट्रक और एम्बुलेंस में की टक्कर में 3 की मौत, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

