Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Leopard Terror : भट्ठे पर तेंदुआ से भिड़ा युवक, चार घायल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, वीडियो वायरल...

वन विभाग ने दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए तेंदुओं को पकड़ लिया है।

Leopard Terror : भट्ठे पर तेंदुआ से भिड़ा युवक, चार घायल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, वीडियो वायरल...
X

Leopard Terror : लखीमपुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में तेंदुए के हमले और उसकी सड़क पर मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंगलवार को धौरहरा वन रेंज के बबुरी गांव में एक ईंट भट्ठे पर राख निकालने गए युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक ने अदम्य साहस दिखाते हुए तेंदुए को दबोच लिया, जिसके बाद मजदूरों ने ईंट-पत्थर फेंककर तेंदुए को भगाया। इस हमले में चार लोग घायल हो गए। वहीं शारदा नगर वन रेंज के जटपुरवा गांव में सड़क पर तेंदुआ घूमता दिखा, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया। वन विभाग ने दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए तेंदुओं को पकड़ लिया है।

भट्ठे पर तेंदुए का हमला, युवक ने दिखाया साहस-

मंगलवार दोपहर धौरहरा तहसील के बबुरी गांव में एक ईंट भट्ठे पर मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान 35 वर्षीय मिहीलाल गौतम राख निकालने के लिए भट्ठे पर पहुंचा। अचानक पास के खेतों से एक तेंदुआ निकला और मिहीलाल पर झपट पड़ा। तेंदुए के हमले में मिहीलाल घायल हो गया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। उसने तेंदुए को पकड़ लिया और करीब 15 मिनट तक उसे दबोचे रखा। इस दौरान भट्ठे पर मौजूद अन्य मजदूरों ने ऊपर से ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

भीड़ और पथराव से घबराकर तेंदुआ भागने की कोशिश में और उग्र हो गया। भागते समय उसने वन रक्षक राजेश कुमार दीक्षित, रेंजर नृपेंद्र चतुर्वेदी, पीआरवी गार्ड राम सजीवन और ग्रामीण इकबाल खान को भी घायल कर दिया। घायलों को पहले धौरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया, जहां से मिहीलाल, इकबाल खान और राजेश दीक्षित को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ा-

घटना की सूचना मिलते ही धौरहरा वन रेंज की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग ने जाल और पिंजरे की मदद से तेंदुए को पकड़ लिया। डीएफओ संजय बिस्वाल ने बताया कि तेंदुआ स्वस्थ है और उसे दुधवा टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, हमने क्षेत्र में पिंजरे और कैमरे लगाए थे, जिससे तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और समूह में काम करने की सलाह दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire