Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Leopard Attack : खेत जा रहे किसान पर तेंदुआ ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, ग्रामीणों में दहशत
- Rohit banchhor
- 14 May, 2025
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया।
Leopard Attack : कांकेर। जिले के चारामा वन परिक्षेत्र के ग्राम टंहाकापार में आज सुबह एक खूंखार तेंदुए ने दहशत मचा दी। तेंदुए ने गांव के निवासी प्रदुम्न निषाद पर अचानक हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी, और ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया है।
Leopard Attack : बता दें कि सुबह के समय प्रदुम्न निषाद अपने खेत की ओर जा रहे थे, तभी गांव के बाहरी इलाके से रिहायशी क्षेत्र में घुसे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुए की अचानक झपट्टे से प्रदुम्न गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया।
Leopard Attack : ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ पहले भी गांव के आसपास देखा गया था, लेकिन इंसान पर हमला करने की यह पहली घटना है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षा के चलते घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है, और बच्चे व बुजुर्ग विशेष रूप से डरे हुए हैं। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे और कैमरा ट्रैप लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अकेले जंगल या खेतों में न जाएं, और तेंदुए की किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत वन विभाग को दें।
Related Posts
More News:
- 1. GT vs RR IPL 2026: जुरेल-यशस्वी ने खेली ताबड़तोड़ पारियां, राजस्थान ने गुजरात को दिया 211 रनों का टारगेट
- 2. IPL 2026 : ‘डियर वैभव, बहुत बढ़िया…’ राजस्थान की शानदार जीत के बाद विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी की कैप पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट
- 3. Bhooth Bangla के बीच भावुक हुए अक्षय कुमार, असरानी के साथ 12 फिल्मों का सफर किया याद
- 4. MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव ने फिरोजिया ट्रॉफी फाइनल में बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, विजेता-उपविजेता टीम के लिए पुरस्कार की घोषणा की
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

