Create your Account
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर नेता कर रहे दावेदारी, दिल्ली में आज हो रही रायशुमारी...
- Rohit banchhor
- 29 Dec, 2024
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए एक पूर्व केंद्रीय मंत्री, तीन पूर्व मंत्रियों के साथ महिला और आदिवासी नेता भी सक्रिय है।
MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आज नई दिल्ली में रायशुमारी हो रही है। नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा, यह तो अभी तय नहीं हो सका है, लेकिन मध्यप्रदेश के आधा दर्जन से अधिक वरिष्ठ नेता अध्यक्ष बनने के लिए जोर-आजमाइश कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के दावेदार अपनी सक्रियता भी बनाए हुए हैं, लेकिन इस बारे में अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान को करना है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री भी कल शाम को दिल्ली पहुंच गए हैं। यह बैठक दो दिनों तक चलेगी। आज हो रही बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह सहित प्रदेश के चुनाव अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर शामिल होने वाले हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए एक पूर्व केंद्रीय मंत्री, तीन पूर्व मंत्रियों के साथ महिला और आदिवासी नेता भी सक्रिय है।
MP News : जनवरी में तय होगा नया प्रदेश अध्यक्ष-
भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव चल रहे हैं। मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद जिला अध्यक्षों को लेकर प्रदेश के अधिकांश जिलों में रायशुमारी हो चुकी है, लेकिन अभी एक भी जिला अध्यक्ष की घोषणा नहीं हो सकी है। रायशुमारी के बाद तीन नामों का पैनल जिला अध्यक्षों के लिए बनाया गया है। इस पर भी आज की बैठक में चर्चा होगी। सिंगल नाम वाले जिलों की घोषणा कर दी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष का चयन 50 प्रतिशत जिला अध्यक्षों के चयन के बाद होगा। ऐसे में यह माना जा रहा है कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान 15 जनवरी के बाद होगा।
MP News : अध्यक्ष के लिए प्रमुख दावेदार-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को खजुराहो आए थे। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री व पार्टी के बड़े आदिवासी चेहरे के तौर पर पहचान रखने वाले फग्गन सिंह कुलस्ते भी पहुंचे थे। कुछ दिन पहले कुलस्ते के परिवार में आयोजित विवाह समारोह में प्रदेश भाजपा के अधिकांश बड़े नेता मंडला गए थे। एक दिन पहले पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से हुई। इसकी तस्वीर खुद नरोत्तम ने सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर शेयर की है। दोनों नेताओं के बीच लंबी गुफ्तगू हुई है। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के मुद्दे पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई है। ऐसा इसलिए कि रायशुमारी में शामिल होने के लिए दोनों नेता दिल्ली गए हैं। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा खुद बड़े दावेदार हैं। पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया, मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता और बैतूल के पूर्व सांसद व विधायक हेमंत खंडेलवाल, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी के नाम भी चर्चा में है। महिला प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की स्थिति में पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार भी दावेदार हैं।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs ENG 1st T20 : बारिश के चलते भारत-इंग्लैंड का पहला T20 हुआ रद्द, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी
- 2. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून का नया दौर, अगले 48 घंटे भारी, कई जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
- 3. Constable Suspended : डायल-112 के आरक्षक पर गिरी गाज, दुर्घटना स्थल पर देर से पहुंचने और अभद्र व्यवहार पर किया निलंबित
- 4. Ali Khamenei Funeral: ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत, धर्मगुरुओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि, 9 जुलाई को होगा सुपुर्द-ए-खाक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

