Create your Account
Lawrence Bishnoi Salman khan News: 5 करोड़ दो या मंदिर में माफी मांगो": सलमान खान को फिर मिली धमकी, मुंबई पुलिस को मिला संदेश
- Rohit banchhor
- 05 Nov, 2024
Lawrence Bishnoi Salman khan News: 5 करोड़ दो या मंदिर में माफी मांगो": सलमान खान को फिर मिली धमकी, मुंबई पुलिस को मिला संदेश
Lawrence Bishnoi Salman khan News: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को पिछले 6 साल से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, और हाल ही में मामला फिर से चर्चा में है। एनसीपी नेता और सलमान के करीबी बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सलमान फिलहाल कड़ी सुरक्षा के बीच फिल्मों की शूटिंग और अपने लंबित काम पूरे कर रहे हैं, लेकिन धमकियों का सिलसिला अभी भी जारी है। एक बार फिर बिश्नोई गैंग की ओर से मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मैसेज मिला है, जिसमें 5 करोड़ रुपये या माफी की मांग की गई है।
Lawrence Bishnoi Salman khan News: सोमवार को मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम में एक मैसेज आया, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति ने दावा किया कि वह लॉरेंस बिश्नोई का भाई है और सलमान खान को धमकी दी है। समाचार एजेंसी ANI ने बताया कि मुंबई पुलिस को इस मैसेज में लिखा था कि अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं, तो उन्हें हमारे मंदिर में जाकर माफी मांगनी होगी या फिर 5 करोड़ रुपये देने होंगे। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
Lawrence Bishnoi Salman khan News: इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और मैसेज भेजने वाले व्यक्ति की तलाश जारी है। इससे पहले भी सलमान को धमकियां और पैसों की मांग की गई थी, जिसमें पुलिस ने जांच के बाद जमशेदपुर से 24 साल के युवक को गिरफ्तार किया था। उस युवक ने बताया था कि उसने टीवी पर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा सलमान खान की हत्या की धमकी देखी थी और फिर उसने भी मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा मैसेज भेजा था।
Lawrence Bishnoi Salman khan News: सलमान खान का वर्कफ्रंट
Lawrence Bishnoi Salman khan News: वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान इन दिनों टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ को होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में वे कैमियो रोल में नजर आए थे। उनकी आगामी फिल्मों में ‘सिकंदर’ और ‘टाइगर वर्सेज पठान’ शामिल हैं। ‘सिकंदर’ का निर्देशन ए.आर. मुरुगदास कर रहे हैं और इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। हाल ही में उन्हें 2 करोड़ रुपये की मांग करते हुए भी एक धमकी मिली थी, जिसका मैसेज मुंबई पुलिस के फोन पर आया था।
Related Posts
More News:
- 1. Cyber fraud : 1.60 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, पुलिस ने दिल्ली से 3 आरोपियों को दबोचा, करोड़ों के बैंक ट्रांजेक्शन का खुलासा
- 2. CG Transfer : तिल्दा-नेवरा के नए एसडीएम बने मुकेश कोठारी, आशुतोष देवांगन को मिली नई जिम्मेदारी
- 3. Username feature: यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त, अब Telegram और Signal को भी नोटिस
- 4. Sai Cabinet Meeting: मानसून सत्र से पहले साय कैबिनेट की बैठक 8 को, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

