Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Lawrence Bishnoi Interview: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में सरकार का एक्शन, DSP समेत 7 पुलिस अधिकारी निलंबित

Lawrence Bishnoi Interview: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में सरकार का एक्शन, DSP समेत 7 पुलिस अधिकारी निलंबित
X
Lawrence Bishnoi Interview: चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएसपी गुरशेर सिंह संधू, डीएसपी समर वनीत सहित सात पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इन अधिकारियों पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का जेल से जूम के माध्यम से साक्षात्कार कराने और इसे एक टीवी चैनल पर प्रसारित करने का आरोप है, जिससे प्रदेश में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं।

Lawrence Bishnoi Interview: क्या है मामला
यह साक्षात्कार अप्रैल 2022 में उस समय लिया गया था जब बिश्नोई को खरड़ के सीआईए पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा गया था। इस साक्षात्कार के वायरल होने के बाद पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लेते हुए विशेष डीजीपी (मानवाधिकार) प्रबोध कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी के गठन का आदेश दिया। एसआईटी की जांच में अधिकारियों की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उनके खिलाफ जालसाजी और कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई।

Lawrence Bishnoi Interview: निलंबन का आदेश
25 अक्टूबर को पंजाब के गृह सचिव, आईएएस गुरकीरत कृपाल सिंह द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया कि निलंबित अधिकारी चंडीगढ़ में तैनात रहेंगे और कहीं भी जाने से पहले पूर्व अनुमति लेनी होगी। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमों के अनुसार निर्वाह भत्ता मिलेगा। निलंबित अधिकारियों की सूची में डीएसपी, सब-इंस्पेक्टर, एएसआई और हेड कांस्टेबल जैसे कई अधिकारी शामिल हैं जिन्हें गंभीर पेशेवर कदाचार और लापरवाही का दोषी पाया गया।

Lawrence Bishnoi Interview: एसआईटी के निष्कर्ष और आगे की कार्रवाई
एसआईटी की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि साक्षात्कार जयपुर जेल में नहीं, बल्कि पंजाब की जेल में हुआ था। एसआईटी ने इस मामले में राजस्थान पुलिस के साथ भी जानकारी साझा की, जिन्होंने अपनी जांच शुरू की थी। एसआईटी की रिपोर्ट के अनुसार, इन अधिकारियों ने प्रोटोकॉल की अनदेखी करते हुए लॉरेंस बिश्नोई के साक्षात्कार को सुविधाजनक बनाया, जो एक गंभीर सुरक्षा उल्लंघन है।


Lawrence Bishnoi Interview: इन अधिकारियों पर गिरी निलंबित की गाज

-डीएसपी गुरशेर सिंह संधू (अमृतसर, 9वीं बटालियन)
-डीएसपी समर वनीत
-सब-इंस्पेक्टर रीना (सीआईए खरड़)
-सब-इंस्पेक्टर जगतपाल जंगू (एजीटीएफ)
-सब-इंस्पेक्टर शगनजीत सिंह (जीटीएफ)
-एएसआई मुख्तियार सिंह
-हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire