Top
Begin typing your search above and press enter to search.

शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन, धक्का-मुक्की के मुद्दे पर संसद में हंगामे के आसार

शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन, धक्का-मुक्की के मुद्दे पर संसद में हंगामे के आसार
X

नई दिल्ली। आज संसद के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन है और बीते दिन हुए धक्का-मुक्की के मामले को लेकर सदन में हंगामे के आसार हैं। गुरुवार को संसद में प्रदर्शन के दौरान ओडिशा के बालासोर से भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत घायल हो गए थे। इस घटना के बाद भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी के खिलाफ हत्या की कोशिश, धमकाने और धक्का देने सहित BNS की सात धाराओं में पुलिस में शिकायत दी थी।

हालांकि, पुलिस ने धारा-109 (हत्या की कोशिश) को हटाकर केवल 6 धाराओं में FIR दर्ज की है, जिनमें चोट पहुंचाने का इरादा, धक्का देना और धमकाना शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद, भाजपा सांसद निशिकांत ने राहुल से कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए, जब उन्होंने बूढ़े व्यक्ति को गिरा दिया। राहुल ने इस पर आरोप लगाया कि सांसद सारंगी ने उन्हें धक्का दिया था। इसके जवाब में भाजपा सांसदों ने जोर-जोर से कहा कि सारंगी ने राहुल को धक्का नहीं दिया।

इस पर राहुल वहां से तुरंत निकल गए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी आरोप लगाया कि उनके और प्रियंका गांधी के साथ भी धक्का-मुक्की की गई, जिससे खड़गे को घुटने में चोट आई। बीजेपी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से शिकायत की, जिसके बाद बिरला ने निर्देश जारी किए कि संसद भवन के किसी गेट पर प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire