Top
Begin typing your search above and press enter to search.

भोपाल एयरपोर्ट रेंज के 5 किलोमीटर एरिया में लेजर बीम रहेगा प्रतिबंधित, आदेश जारी

भोपाल एयरपोर्ट रेंज के 5 किलोमीटर एरिया में लेजर बीम रहेगा प्रतिबंधित, आदेश जारी
X

भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट रेंज के 5 किलोमीटर क्षेत्र में लेजर बीम के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश दिए गए हैं। दरअसल विमानतल पर पर्यावरण प्रबंधन से संबंधित बैठक का आयोजन संभागीय आयुक्त संजीव सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एयरपोर्ट रेंज के 5 किलोमीटर क्षेत्र में लेजर बीम के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। इस फैसले का उद्देश्य विमानन सुरक्षा को अधिक प्रभावी बनाना और किसी भी संभावित खतरे से बचाव करना है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एयरपोर्ट क्षेत्र के आसपास खुले में मांस बेचने और फेंकने की गतिविधियों पर कड़ी रोक लगाई जाएगी। संभागीय आयुक्त संजीव सिंह ने नगर निगम को आदेश दिया कि निर्माण संबंधित अनुमति की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी के पोर्टल को नगर निगम के सिस्टम से लिंक किया जाए। यह कदम निर्माण कार्यों के लिए सभी आवश्यक अनुमतियों की स्वीकृति को ऑनलाइन और शीघ्रता से पूरा करने में सहायक होगा। इसके अलावा विमानतल एप्रोच रोड़ पर अनाधिकृत पार्किंग, विमानतल परिसर के आस-पास खुले में कचरे के प्रबंधन पर भी गहन चर्चा की गई। विमानन सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए अधिकारियों को तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए।

संभागीय आयुक्त संजीव सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा एटीसी टॉवर व एन्टी हाईजेकिंग कंट्रोल रुम का निरिक्षण किया गया। इस बैठक में एयरपोर्ट अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी, नगर निगम के प्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल थे। उधर भोपाल हवाई अड्डे पर नए ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन भोपाल संभाग के आयुक्त संजीव सिंह द्वारा एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी की उपस्थिति में किया गया। टेरा चार्ज कंपनी के प्रमुख सदस्य एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। यह ईवी चार्जिंग स्टेशन टेरा चार्ज द्वारा हवाई अड्डे के पार्किंग क्षेत्र में जापानी तकनीक पर आधारित है। यह स्टेशन एक साथ चार इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की क्षमता रखता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire