Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Landslide on Yamunotri Road: यमुनोत्री मार्ग पर भूस्खलन, बचाव कार्य फिर शुरू, दो की मौत, दो लापता
Landslide on Yamunotri Road: नई दिल्ली: उत्तराखंड में यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर सोमवार को हुए भूस्खलन के बाद मंगलवार सुबह एक बार फिर खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया। जानकीचट्टी के समीप नौकैंची क्षेत्र में अचानक मलबा और बोल्डर गिरने से कई लोग दब गए थे। सोमवार देर शाम तक एक 12 वर्षीय किशोरी सहित दो शव बरामद किए गए, जबकि एक घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। अधिकारियों को आशंका है कि अभी भी एक से दो लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।
घटना के तुरंत बाद एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। मलबे से मुंबई के रसिक भाई को सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए भेजा गया। मृतकों की पहचान हरिशंकर (47 वर्ष) और उनकी बेटी ख्याति (9 वर्ष), दोनों उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। लापता लोगों में दिल्ली की भाविका शर्मा (11 वर्ष) और महाराष्ट्र के कमलेश जेठवा (35 वर्ष) शामिल हैं।
भारी बारिश के कारण सोमवार रात 9 बजे बचाव कार्य रोकना पड़ा। सुरक्षा के मद्देनजर यमुनोत्री पैदल यात्रा को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है। जानकीचट्टी चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने बताया कि जिला अधिकारी के निर्देश पर भंडेली गाड़ वैकल्पिक मार्ग पर आवाजाही शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Retail Inflation February 2026: फरवरी में बढ़ गई मंहगाई, रिटेल महंगाई बढ़कर 3.21% हुई
- 2. Ladli Behna Yojana 34st Installment: लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी, CM डॉ. मोहन यादव ने 1836 करोड़ रुपये सीधे खातों में ट्रांसफर किए
- 3. White House Area Shut Down: इजराइल-ईरान युद्ध के बीच बड़ी खबर, डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक निवास वाइट हाउस के पास बैरिकेड तोड़कर घुसी वैन, इलाके में हड़कंप
- 4. LPG cylinder crisis India: एलपीजी संकट से होटल और रेस्टोरेंट पर ताला लगने की नौबत,समीक्षा के लिए बनाई टास्क फोर्स
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

