Create your Account
Vaishno Devi Yatra : बाणगंगा के पास भूस्खलन से मची अफरा-तफरी, चट्टानों के गिरने से 4 श्रद्धालु घायल
- Pradeep Sharma
- 21 Jul, 2025
Vaishno Devi Yatra: कटरा। जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित प्रसिद्ध वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर सोमवार सुबह माता वैष्णो देवी भवन की ओर जाने वाले रास्ते में बाणगंगा के पास अचानक भूस्खलन हो गया। हादसे में चार श्रद्धालु घायल हो गए हैं।
Vaishno Devi Yatra: कटरा। जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित प्रसिद्ध वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर सोमवार सुबह माता वैष्णो देवी भवन की ओर जाने वाले रास्ते में बाणगंगा के पास अचानक भूस्खलन हो गया। हादसे में चार श्रद्धालु घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है।
Vaishno Devi Yatra: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पैदल मार्ग से गुजर रहे थे तभी अचानक भारी पत्थर और मलबा गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चार श्रद्धालु मलबे की चपेट में आ गए।
Vaishno Devi Yatra: घायलों को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद कटरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से एंबुलेंस और मेडिकल टीम तुरंत मौके पर भेजी गई। वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्राइन बोर्ड के जवान भी मौके पर राहत कार्य में जुटे हुए हैं।
Vaishno Devi Yatra: बता दें कि, कटरा से वैष्णो देवी भवन तक जाने वाला यह मार्ग हर दिन हजारों श्रद्धालुओं की आवाजाही होती है। सावन के महीने और सोमवार का दिन होने के कारण यात्रा मार्ग पर भीड़ अधिक थी, ऐसे में अचानक हुआ यह भूस्खलन यात्रियों के लिए डर का कारण बन गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Japanese PM Sanae Takaichi Visit India: जापान की प्रधानमंत्री पहली बार भारत दौरे पर, इंडो-पैसिफिक और AI-सेमीकंडक्टर समेत कई समझौतों की उम्मीद
- 2. CG Crime : सौतन बनी कातिल, आधी रात सोते समय गला रेतकर की हत्या, महिला गिरफ्तार
- 3. Bihar News : बक्सर शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर, बारिश के पानी में डूबे 167 स्कूलों के प्रश्न पत्र, 2100 बंडल जलजमाव में भीगे
- 4. CG Crime: मीरा रिसोर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, गाड़ी से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या, आरोपी फरार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

