Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Landslide in Uttarakhand: भूस्खलन के चलते केदारनाथ की यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, यमुनोत्री में फंसे 40 यात्रियों को SDRF ने निकला
Landslide in Uttarakhand: नई दिल्ली: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में सोनप्रयाग के पास मुनकटिया में भारी बारिश से भूस्खलन हुआ, जिसके चलते गुरुवार को केदारनाथ यात्रा को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया। मलबे और पत्थरों ने सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। गौरीकुंड से लौट रहे कुछ तीर्थयात्री मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में फंस गए थे, लेकिन एसडीआरएफ ने करीब 40 यात्रियों को सुरक्षित निकालकर सोनप्रयाग पहुंचाया। सुरक्षा के लिए यात्रा फिलहाल बंद है।
उधर, यमुनोत्री हाईवे पर बादल फटने की घटना के चौथे दिन भी सिलाई बैंड से आगे वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई। पैदल रास्ता तो खुला है, लेकिन खतरा बरकरार है। बुधवार को स्यानाचट्टी से जानकीचट्टी के बीच फंसे 254 यात्रियों को सुरक्षित निकालकर बड़कोट भेजा गया। सिलाई बैंड और ओजरी में सड़क का 20-25 मीटर हिस्सा बह गया था। सात लोग लापता हैं, जिन्हें ढूंढने के लिए एनडीआरएफ स्निफर डॉग्स की मदद ले रही है।
#WATCH | Rudraprayag, Uttarakhand | SDRF rescued around 40 devotees stranded in the Sonprayag landslide zone while on their way back from Shri Kedarnath Dham.
Debris suddenly fell late at night near Sonprayag on the way to Kedarnath Dham, due to which more than 40 pilgrims… pic.twitter.com/3raGuM5PJ0
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और आईटीबीपी बचाव कार्य में जुटे हैं। खाद्य विभाग ने यात्रियों के लिए खाने का इंतजाम किया। सिलाई बैंड में मलबे और कीचड़ के कारण वाहनों की आवाजाही रुकी है। डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि प्रशासन सड़क खोलने में लगा है, जल्द ही छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करने की कोशिश की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. SRH vs RR IPL 2026 : प्रफुल्ल हिंगे ने राजस्थान के बल्लेबाजों का किया काम तमाम, सनराइजर्स हैदराबाद ने 57 रन से दी करारी शिकस्त
- 2. TikTok star Khabi Lam: टिकटॉक स्टार खाबी लेम कानूनी विवाद में, पत्नी ने तलाक के बाद मांगी आधी जायदाद, पूरे मामले में आया नया मोड़
- 3. CG News : बिस्तर से गायब हुआ मासूम, बाल्टी में मिली लाश, एक पल की चूक बनी जिंदगी भर का दर्द
- 4. Harivansh Rajya Sabha Nominated: रिटायरमेंट के एक दिन पहले हरिवंश की राज्यसभा में वापसी, JDU के पास ही रहेगा उपसभापति का पद, किए गए मनोनीत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

