Create your Account
Landslide in Manimahesh Yatra: मणिमहेश यात्रा में भूस्खलन: पत्थर के चपेट में आने से भजन गायक की मौत, एक श्रद्धालु अब भी लापता
Landslide in Manimahesh Yatra: चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा के दौरान भूस्खलन और बाढ़ की चपेट में आए गंगोह (सहारनपुर) के श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल सागर भटनागर (मोहल्ला छत्ता) की मौत हो गई। 20 अगस्त को सागर के नेतृत्व में 10 श्रद्धालु गंगोह और एक जगाधरी से रवाना हुए थे। जत्थे ने 45 किमी लंबा परिक्रमा मार्ग चुना, जहां बुधवार देर रात भूस्खलन में सागर की पत्थर गिरने से मौत हो गई। तीन अन्य श्रद्धालु शैंकी प्रजापति, अमित भटनागर और सन्नी चौधरी लापता हो गए थे, लेकिन गुरुवार शाम को वे भरमौर में सुरक्षित मिले। जगाधरी के संजय कश्यप (22) अभी भी लापता हैं।
Landslide in Manimahesh Yatra: सागर भटनागर, एक किराना व्यापारी और भजन गायक, अपनी दूसरी मणिमहेश यात्रा पर थे। उनके परिवार में पत्नी और एक साल की बेटी हैं। गंगोह में शोक की लहर है। सांसद इमरान मसूद, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी और वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर आकाश मनी गोयल ने हिमाचल प्रशासन से समन्वय कर खोजबीन में मदद की। उधर, वैष्णो देवी में फंसे सरसावा और सहारनपुर के करीब 50 श्रद्धालु गुरुवार तक सुरक्षित घर लौट आए।
Related Posts
More News:
- 1. DAC meeting: 52 हजार करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को मंजूरी, सेना को मिलेंगे आधुनिक हथियार और एंटी-ड्रोन सिस्टम
- 2. Petrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए सस्ता; जानें आज का ताजा भाव
- 3. CG News: छत्तीसगढ़ में महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी
- 4. MP News : 70 सांदीपनि विद्यालयों का होगा लोकार्पण : CM डॉ. मोहन बोले- उत्सव की तरह मनेगा कार्यक्रम, हर छात्र की हो सहभागिता
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

