Create your Account
रीवा में नवरात्रि के पहले दिन महिलाएं जलाती है होली, पुरुषों का आना है वर्जित, जानें
रीवा: यूं तो फागुन में होली के एक दिन पहले पूरे देश में ही होलिका दहन किया जाता है जिसमें पुरुष महिला सभी भाग लेते हैं लेकिन रीवा में एक वर्ग ऐसा भी है जिनकी महिलाएं नवरात्रि के पहले दिन रात में होलिका दहन करती हैं इस होलिका दहन की खास बात यह है कि इसमें पुरुषों का आना वर्जित है इसमें केवल महिलाए ही भाग लेती हैं। इन महिलाओं की माने तो यह परंपरा वर्षों पुरानी है। जिसका पालन आज भी इनके द्वारा किया जाता है।
बताया जाता है कि नव रात्रि के पहले दिन होलिका दहन करना उनकी देवी पूजा का एक हिस्सा है। इसी क्रम में इस बार भी रीवा में बीहर नदी के किनारे होलिका दहन का कार्यक्रम किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
बताया गया कि परिबा के दिन ये महिलाएं व्रत रहती हैं जिसके बाद रात में होलिका तापी जाती है। लक्ष्मी माता मंदिर से ये महिलाएं लोटे में जल लेकर धार बनाती हुई निकलती हैं, 6 दिनों तक प्रत्येक दिन लोटे से पानी की धार निकाली जाती है। वहीं सातवें दिन यानी सप्तमी को मां की पूजा की जाती है।
Related Posts
More News:
- 1. Anganwadi Recruitment: यहां होगी आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के 552 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख
- 2. Kashmir Anantnag Cloudburst: अनंतनाग में बादल फटने से भारी तबाही, कई होटल और घर डूबे, प्रशासन अलर्ट मोड पर, राहत कार्य जारी
- 3. UK: आज से खत्म हुआ उत्तराखंड मदरसा बोर्ड, लागू होंगे स्कूलों वाले नियम, शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
- 4. CG IAS Transfers: आईएएस अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट किसे कहां मिला प्रभार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

