Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Landslide in Himachal: हिमाचल में लैंडस्लाइड से कारें दबीं, 6 लोगों की मौत, तूफान में पेड़ गिरने के बाद मिट्टी ढही
- Pradeep Sharma
- 31 Mar, 2025
Landslide in Himachal: हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मणिकर्ण में गुरुद्वारे के पास पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। ये लैंडस्लाइड तेज तूफान के कारण भारी भरकम पेड़ के गिरने से हुआ। पेड़ सड़क पर पहले से ही खड़ी करीब 5-6 गाड़ियों के ऊपर
कुल्लू/मणिकर्ण। Landslide in Himachal: हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मणिकर्ण में गुरुद्वारे के पास पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। ये लैंडस्लाइड तेज तूफान के कारण भारी भरकम पेड़ के गिरने से हुआ। पेड़ सड़क पर पहले से ही खड़ी करीब 5-6 गाड़ियों के ऊपर गिरा। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई वहीं 6 लोग मलबे में दब गए। घायलों में हरियाणा की एक, बेंगलुरु के 3 और असम के दो लोग शामिल हैं। वहीं तीन मृतकों की पहचान भी अभी तक नहीं हुई है जिसमें से एक व्यक्ति पंजाब का बताया जा रहा है।
Landslide in Himachal: जिस जगह पर यह हादसा हुआ है वहां पर छोटा सा बाजार है, यहां कुछ लोग खरीदारी कर रहे थे और कुछ लोग अपनी गाड़ियों में बैठे हुए थे। तभी अचानक तूफान आया और एक बड़ा चीड़ का पेड़ गिर गया। यह पेड़ अंदर से खोखला हो चुका था। हालांकि, पेड़ की जड़े इतनी फैली हुईं थी की वो अपने साथ पहाड़ी से मलबा भी साथ लेकर गिरा।
Landslide in Himachal: मरने वालों में एक विदेशी महिला शामिल इस हादसे में हिमाचल के ही मनिकर्ण की रीना, बेंगलुरु की वर्षणी और नेपाल से आई सुमीर गुरंग की मौत हुई है, इसके अलावा मृतकों में शामिल दो महिलाओं और एक पंजाब के व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
Landslide in Himachal: जबकि, गंभीर रूप से घायल हुए 6 लोगों में बेंगलुरु के 3 लोग हैं। इनमें रमेश(53), पल्लवी(49) और भार्गव(24) शामिल हैं। इनके अलावा हरियाणा के हिसार की रहने वाली 23 साल की प्राची को भी इस हादसे में कई चोटें लगी हैं। साथ ही असम के विक्रम और टुम्पा भी गंभीर रूप से घायल हैं।
Related Posts
More News:
- 1. MP Accident : खुशियों के बीच छाया मातम, थार और बलेनो कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में मां-बेटे की मौत, तीन घायल
- 2. Shreyas Iyer ने हवा में उड़कर पकड़ा नामुमकिन सा कैच, रोहित-सूर्या रह गए दंग, Video Viral
- 3. Kumbh Viral Girl ‘Monalisa’: कुंभ वायरल गर्ल ‘मोनालिसा’ निकली नाबालिग, पति पर POCSO के तहत केस दर्ज, जांच में सामने आई असली उम्र
- 4. Asha Bhosle Death : लता मंगेशकर संग संगीत की कॉम्पटीशन पर आशा ने दिया था साफ जवाब- जब दीदी गाती हैं तो…
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

