Top
Begin typing your search above and press enter to search.

डूमा में जमीन का खेल: स्वास्तिक ग्रुप के नरेंद्र अग्रवाल पर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर लाखों रुपए वसूली के आरोप, फर्जी रजिस्ट्री मामले में पहले भी कोर्ट से ठहराए जा चुके हैं दोषी

Land game in Duma: राजधानी रायपुर के प्राइम लोकेशन में जमीन दलालों के फर्जीवाड़ा के मामला रूकने का नाम ले रहा है। ताजा मामला शहर से लगे

डूमा में जमीन का खेल: स्वास्तिक ग्रुप के नरेंद्र अग्रवाल पर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर लाखों रुपए वसूली के आरोप, फर्जी रजिस्ट्री मामले में पहले भी कोर्ट से ठहराए जा चुके हैं दोषी
X
रायपुर। Land game in Duma: राजधानी रायपुर के प्राइम लोकेशन में जमीन दलालों के फर्जीवाड़ा का मामला रूकने का नाम ले रहा है। ताजा मामला शहर से लगे ग्राम डूमा में एक ही जमीन को दिखाकर आधा दर्जन लोगों को कूटरचित दस्तावेज के जरीए लाखों रुपए बिक्री करने का मामला सामने आया है। इस मामले में स्वास्तिक ग्रुप के नरेंद्र अग्रवाल पर एक बिल्डर्स से प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर लाखों रुपए लिए जाने की शिकायत पुलिस में की गई है।

Land game in Duma: फर्जी रजिस्ट्री मामले में आरोपी पर कोर्ट में विचारधीन है मामला

बता दें कि जमीन के फर्जीवाड़ा मामले में पुलिस में जिन स्वास्तिक ग्रुप के नरेंद्र अग्रवाल पर आरोप लगाए गए हैं वो एमजी रोड की कीमती जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने के मामले पहले भी कोर्ट में दोषी ठहराए जा चुके हैं।

जानकारी के अनुसार तिल्दा के रजिस्ट्रार यशवंत कुमार मिश्रा पर एमजी रोड की जमीन की रजिस्ट्री में नरेंद्र अग्रवाल से पैसे लेकर फर्जी रजिस्ट्री करने के मामले में अदालत द्वारा 3 साल की सजा सुनाई गई थी। इसी मामले में नरेंद्र अग्रवाल को भी सजा सुनाई गई थी। सजा के खिलाफ नरेंद्र अग्रवाल ने अदालत में अपील दायर की थी, जो अभी भी लंबित है।



Land game in Duma: एडवांस रकम की लौटाने में टालमटोल के आरोप


स्वास्तिक ग्रुप के मालिक नरेंद्र अग्रवाल के खिलाफ पुलिस को सौंपे गए शिकायत पत्र के अनुसार शिकायतकर्ता ने इस रकम का भुगतान करने के लिए नरेंद्र अग्रवाल से संपर्क किया तो वो पिछले दो सालों से पैसे लौटाने में टालमटोल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस एडवांस रकम की कुल राशि ढाई करोड़ रुपए से अधिक है।

शिकायतकर्ता ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि स्वास्तिक ग्रुप के मालिक नरेंद्र अग्रवाल ने कई लोगों से पैसे लेकर उसे दबा रखा है। प्रभावित लोग यहां-वहां चक्कर काटने और बार-बार दौड़ने को मजबूर हो गए हैं।




शिकायतकर्ता का कहना है कि पुलिस में इस बात की शिकायत करने के बाद कई और भी मामले खुल सकते हैं। हालांकि इस शिकायत के संबंध में स्वास्तिक ग्रुप की ओर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आ पाई है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire