Create your Account
लालकृष्ण आडवाणी की तबियत बिगड़ी, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली: वरिष्ठ भाजपा नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री, लालकृष्ण आडवाणी की तबियत अचानक बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आडवाणी को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया था और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।
इससे पहले, अगस्त 2024 में भी आडवाणी को अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था, जबकि जून में उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उस दौरान आडवाणी को यूरोलॉजी विभाग में डॉ. अमलेश सेठ की देखरेख में भर्ती किया गया था।
बता दें, लालकृष्ण आडवाणी ने इस वर्ष 8 नवंबर को उन्होंने अपना 98वां जन्मदिन मनाया। आडवाणी भारतीय राजनीति के एक सशक्त स्तंभ रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के प्रमुख नेताओं में उनका अहम स्थान है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आडवाणी अभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी स्थिति में सुधार की उम्मीद है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : नदी में डूबने से बालक की मौत, दो दोस्तों के साथ गया था नहाने
- 2. IND vs ENG 1st T20 : भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, रवि बिश्नोई-वरुण चक्रवर्ती की वापसी
- 3. Aamir Khan-Gauri Marriage : आमिर खान ने रचाई तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट के साथ की रजिस्टर्ड मैरिज
- 4. UK: भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे बंद, हनुमान चट्टी से आगे गिरे बोल्डर, 34 सड़कें बंद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

