Begin typing your search above and press enter to search.
संविदा नीति लागू होने की बाट जोह रहे लाखों संविदा कर्मचारी, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से की मुलाकात
1 वर्ष बीतने के पश्चात् भी स्मार्ट सीटी, नगरीय विकास विभाग और नगर निगमों में कार्य करने वाले संविदा कर्मचारियों को अभी तक नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियो ने इसे लागू नही किया है,

भोपाल। मध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों ने संविदा नीति लागू नहीं किए जाने से आहत होकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की है। कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपकर बताया कि स्मार्ट सिटी, नगरीय प्रशासन, और नगर निगमों में कार्य करने वाले संविदा अधिकारियों को अभी तक 22 जुलाई 2023 को जारी की गई सामान्य प्रशासन की गई नवीन संविदा नीति का लाभ नही मिल पाया है जिसमें स्पष्ट है कि पद के अनुसार सातवें वेतनमान के अनुरूप समकक्षता निर्धारण की जाएगी, अनुकम्पा नियुक्ती, ग्रेच्यूटी, शासकीय सेवकों के अनुसार अवकाश की पात्रता होगी और प्रीतिवर्ष वेतन वृद्धि होगी।
संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने बताया कि 1 वर्ष बीतने के पश्चात् भी स्मार्ट सीटी, नगरीय विकास विभाग और नगर निगमों में कार्य करने वाले संविदा कर्मचारियों को अभी तक नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियो ने इसे लागू नही किया है, इस कारण संविदा कर्मचारीयो को कम वेतन मिल रहा है।
कर्मचारियो ने मांग की,कि स्मार्ट सिटी, नगरीय प्रशासन विभाग और नगर निगम में वर्षो से कार्य कर रहे संविदा अधिकारियो/ कर्मचारियों पर 22 जुलाई 2023 को जारी की गई नीति का पालन करते हुऐ वेतन और भत्ते, सुविधाओं का लाभ दिया जाए, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रीतिनिधि मण्डल को अस्वस्त किया कि जल्दी ही हम इस पर कार्यवाही करेंगे।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


