Create your Account
Lakhpati Didi: छत्तीसगढ़ की रोशनी स्व सहायता समूह को मिली राष्ट्रीय पहचान,प्रधानमंत्री ने की तारीफ
- Pradeep Sharma
- 25 Aug, 2024
Lakhpati Didi: कोरिया जिले के रोशनी स्व सहायता समूह की मेहनत और सफलता को राष्ट्रीय पहचान मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
बैकुंठपुर/रायपुर। Lakhpati Didi: कोरिया जिले के रोशनी स्व सहायता समूह की मेहनत और सफलता को राष्ट्रीय पहचान मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के जलगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में कोरिया मिलेट्स कैफे की सफलता की सराहना की और कैफे की संचालक हीना बेगम से संवाद किया।
Lakhpati Didi: प्रधानमंत्री मोदी ने हीना से उनका परिचय प्राप्त किया और उनके काम करने के बारे में विस्तार से जानकारी ली।हीना ने बताया कि उनके समूह ने 4 अन्य समूहों के साथ मिलकर मिलेट्स कैफे का सफल संचालन किया है, जिससे 38 महिलाओं को स्वरोजगार प्राप्त हुआ है। इस कैफे ने अब तक 92 लाख रुपये का व्यवसाय किया और 23 लाख रुपये से अधिक की आमदनी की है।
Lakhpati Didi: पिछले वर्ष शुरु हुआ था कैफ़े का संचालन
पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान बनाते हुए कोरिया जिले में पिछले वर्ष 10 मई को कोरिया मिलेट्स कैफ़े का संचालन आरम्भ किया गया था। रोशनी स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा प्रारम्भ हुए इस कैफे अब 4 समूह की कुल 38 महिलाओं को स्वरोजगार प्राप्त हो रहा है। इस कैफे के संचालन में अब तक 92 लाख रुपए का व्यवसाय किया जा चुका है और इसमें 23 लाख रुपये से ज्यादा की आमदनी प्राप्त हो चुकी है।
Lakhpati Didi: अन्य महिलाओं को उद्यमी बनने के लिए किया प्रेरित
प्रधानमंत्री मोदी ने हीना की सफलता से प्रभावित होकर उपस्थित लोगों से तालियां बजवाईं और अन्य महिलाओं को भी सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। वर्तमान में यह कैफे बेहद लोकप्रिय हो कर स्थानीय स्तर पर निरन्तर अच्छा कर रहा है। कोरिया कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि, स्व सहायता समूहो में जुड़कर, स्वरोजगार कर रही दीदियों की मेहनत अब रंग ला रही है। कोरिया मिलेट्स कैफे का सफल संचालन इनकी सफलता की कहानी कह रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. 'बम बम भोले' और 'हर हर महादेव...के साथ रवाना हुआ Amarnath Yatra 2026 का पहला जत्था, 57 दिन चलेगी पवित्र यात्रा
- 2. UP Accident : एटा में भीषण हादसा : सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, 12 घायल
- 3. CG News: सुशासन का पाठ सीखने कल IIM में लगेगी मंत्रियों की क्लास, दो दिवसीय चिंतन शिविर में तकनीकी नवाचार और विकास पर होगी चर्चा
- 4. Road Accident in Thailand: थाईलैंड में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप ट्रक ने बौद्ध भिक्षुओं को कुचला, 9 की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

