Breaking News
Create your Account
Lado Laxmi Yojana in Haryana: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना लागू, हो गया तारीख का ऐलान, जानें हर महीने कितने रुपये आएंगे आपके अकाउंट में
Lado Laxmi Yojana in Haryana: चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए दीन दयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। योजना का शुभारंभ 25 सितंबर 2025 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर होगा। इस योजना के तहत 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
Lado Laxmi Yojana in Haryana: पहले चरण में, जिन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है, उनकी महिलाओं को लाभ मिलेगा। विवाहित और अविवाहित दोनों महिलाएं पात्र होंगी, बशर्ते वे या उनके पति पिछले 15 वर्षों से हरियाणा के निवासी हों। एक परिवार में पात्र महिलाओं की संख्या पर कोई रोक नहीं होगी। सीएम ने बताया कि पहले चरण में 19-20 लाख महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।
Lado Laxmi Yojana in Haryana: योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिलेगा, जो पहले से 2100 रुपये से अधिक पेंशन वाली नौ योजनाओं का लाभ ले रही हैं। हालांकि, स्टेज 3 और 4 कैंसर, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया या 54 दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को अतिरिक्त लाभ मिलेगा। 45 वर्ष की अविवाहित महिलाएं विधवा/निराश्रित योजना और 60 वर्ष की महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए स्वतः पात्र होंगी।
Lado Laxmi Yojana in Haryana: आवेदन के लिए एक ऐप लॉन्च होगा, और पात्र महिलाओं को एसएमएस के जरिए सूचित किया जाएगा। पंचायतों और वार्डों में पात्र महिलाओं की सूची प्रकाशित होगी, जहां आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। विपक्षी नेता भूपेंद्र हुड्डा ने योजना की देरी पर सवाल उठाते हुए एरियर की मांग की।
Related Posts
More News:
- 1. UP Crime : ट्रिपल मर्डर से दहशत, चार मंजिला मकान में तीन मासूमों के शव मिले, कातिल की तलाश जारी
- 2. Punjab Minimum Wages Hike: पंजाब में मजदूरों को बड़ी राहत, न्यूनतम मजदूरी में 15% बढ़ोतरी, सीएम मान ने किया ऐलान
- 3. MP News : 4-5 मई को लगेगा मेगा एडमिशन फेयर 2026, एक छत के नीचे 30 से अधिक यूनिवर्सिटी, 200 से अधिक कोर्स
- 4. GST collection April 2026: दुनिया में उथल-पुथल के बीच भरा मोदी सरकार का खजाना, टूटे सारे रिकॉर्ड, GST कलेक्शन 2.42 लाख करोड़ रुपए के पार, जानें छत्तीसगढ़ का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

