Begin typing your search above and press enter to search.
घुरने की बात को लेकर मजदूर की नाबालिगों ने हत्या,आरोपी हिरासत में

भोपाल। शहर के बागसेविनिया इलाके में घुरने की बात को लेकर मजदूर की नाबालिगों ने हत्या कर दी। युवक अपने मामा के साथ मजदूरी करके लौट रहा थे, तभी किराने की दुकान पर सामान लेने के दौरान चार युवक आए और उसे घुरने लगे। जब उसने घुरने की वजह पूछी तो बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार सुबह 4 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। चारों आरोपी नााबलिग है।
बागसेविनया थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि गणेश उर्फ गजेंद्र यादव (24) मूलरूप से नुनखान गांव थाना सहारनपुर जिला डिंडौरी के रहने वाला था। वह यहां अरविंद विहार कॉलोनी में रहकर मजदूरी करता था। शुक्रवार देर गणेश अपने मामा राज यादव के साथ घर लौट रहा था, तभी वह किराने का समान लेने के लिए शर्मा कॉम्प्लेक्स के पास दुकान पर रुक गए। राज सामान ले रहा था, गणेश दुकान के साइड में पटिए पर बैठ गया। तभी 4 नाबालिग लड़के वहां आए और गणेश को घुरने लगे, जब गणेश ने घुरने की वजह पूछी तो बदमाशों ने गालियां देना शुरू कर दी।
भांजे ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर चाकू से तीन वार किए, एक वार गले में जबकि एक हाथ व तीसरा वार हाथ की एक उंगली में लगा। हमले के बाद सभी वहां से फरार हो गए। घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, घायल को तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शनिवार सुबह 4 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। शव को पीएम करा दिया गया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


