Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Kuwait's highest honor for PM Modi: पीएम मोदी को मिला कुवैत का सर्वोच्च सम्मान, जानें अब तक कितने अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले

Kuwaits highest honor for PM Modi: पीएम मोदी को मिला कुवैत का सर्वोच्च सम्मान, जानें अब तक कितने अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले
X

Kuwait's highest honor for PM Modi : नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय कुवैत के दौरे पर हैं, जहां उन्हें कुवैत का सर्वोच्च सम्मान "द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर" से नवाजा गया। यह सम्मान कुवैत के राज्य प्रमुखों और विदेशी शाही परिवारों के सदस्य तथा संप्रभुओं को दोस्ती और संबंधों के प्रतीक के रूप में दिया जाता है। इससे पहले इस सम्मान को अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश जैसे वैश्विक नेताओं को भी दिया जा चुका है। प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

Kuwait's highest honor for PM Modi : मुबारक अल कबीर सम्मान: कुवैत का नाइटहुड पुरस्कार

मुबारक अल कबीर सम्मान कुवैत का सबसे प्रतिष्ठित नाइटहुड पुरस्कार है, जिसे देशों के नेताओं और उच्चतम सम्मानित व्यक्तियों को उनकी मित्रता और रिश्तों के लिए प्रदान किया जाता है।

Kuwait's highest honor for PM Modi : कुवैत में पीएम मोदी का स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी का कुवैत में गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जहां उन्हें कुवैत के बायन पैलेस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर कुवैत के अमीर, शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल सबाह भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री के साथ भी महत्वपूर्ण बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी 21 दिसंबर, 2024 को कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे थे।

इस यात्रा के दौरान उन्होंने कुवैत में रह रहे भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की और उनके शिविरों का दौरा किया। मोदी के कुवैत दौरे के दौरान यह भी चर्चा की गई कि भारत और कुवैत पश्चिम एशिया में शांति, सुरक्षा और स्थिरता के क्षेत्र में साझा हित रखते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 43 वर्षों में कुवैत यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire