Create your Account
खुले जंगल को लांघकर शहर के नजदीक पहुंचा कूनो का चीता...
MP News : भोपाल। कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में छोड़े गए दो चीतों में से एक चीता वायु कूनो की सीमा से निकलकर श्योपुर के आस-पास घूम रहा है। वह तीन दिन बाद भी कूनो की तरफ नहीं आया है। चीता की निगरानी में कूनो प्रबंधन की टीम 24 घंटे लगी हुई है। कूनो नेशनल पार्क के बाड़ों में पिछले डेढ़ साल से चीते बंद थे। इनमें से दो चीतों को कुछ दिन पहले खुले जंगल में छोड़ा गया है। चीता वायु और अग्नि को खुले जंगल में रिलीज किया गया है।
MP News : दरअसल इन चीतों को दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था। ये दोनों चीते एक साथ रहते हैं और एक साथ ही शिकार करते हैं। इस बार चीता वायु अकेला कूनो नेशनल पार्क की सीमा से बाहरश्योपुर शहर के आस-पास घूम रहा है। जानकारी के मुताबिक चीता का मूवमेंट श्योपुर शहर के आस-पास बना हुआ है। इससे रहवासी भी डरे हुए हैं।
MP News : वन विभाग की टीम चीता को कूनो पार्क में वापस लाने का प्रयास कर रही है। कॉलर आईडी के जरिए चीता की निगरानी भी की जा रही है। इसके अलावा वन विभाग का अमला भी 24 घंटे नजर बनाए हुए है। कूनो पार्क में अभी दो चीतों को छोड़ा गया है। अन्य चीतों को भी जल्द खुले जंगल में छोड़ा जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Lekhpal Recruitment Exam 2026: लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026: जारी हुई सिटी इंटिमेशन स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड
- 2. Horoscope for Big Tuesday : जानिए कैसा होगा आपके लिए बड़े मंगलवार का दिन, पढ़ें अपना राशिफल
- 3. CSK IPL 2026: चेन्नई को फिर बड़ा झटका, डेब्यू मैच में ही चोटिल हुए रामकृष्ण; पूरे सीजन रूल्ड आउट
- 4. India Gold Reserves: सरकार लेने जा रही मंदिरों का सोना ? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का सामने आया सच
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

