Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में चीतों के कुनबे में इजाफा, नीरवा ने दिए पांच शावकों को जन्म

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में चीतों के कुनबे में इजाफा, नीरवा ने दिए पांच शावकों को जन्म
X

Kuno National Park: भोपाल: कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। मादा चीता नीरवा ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है, जिससे पार्क में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 29 हो गई है। यह उपलब्धि भारत की चीता पुनर्वास योजना के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना के अंतर्गत अफ्रीकी देशों से लाए गए चीतों का प्राकृतिक वातावरण में सफल प्रजनन वन विभाग, विशेषज्ञों और संरक्षणकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। हाल ही में दो चीतों को कूनो से मंदसौर के गांधीसागर अभ्यारण्य में स्थानांतरित किया गया था, जिसके बाद पार्क में चीतों की संख्या 24 रह गई थी। लेकिन नीरवा के पांच शावकों के आगमन ने इस आंकड़े को फिर से 29 तक पहुंचा दिया।

Kuno National Park: वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, सभी नवजात शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी देखभाल के लिए एक विशेष मेडिकल टीम तैनात की गई है। ये शावक चीता परियोजना की सफलता और भारत की जैव-विविधता को संरक्षित करने के प्रयासों का जीवंत प्रतीक हैं।


Kuno National Park:
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "कूनो नेशनल पार्क में नए मेहमानों का हार्दिक स्वागत है। 5 वर्षीय मादा चीता नीरवा ने पांच शावकों को जन्म देकर चीता परियोजना को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। यह भारत के वन्यजीव संरक्षण प्रयासों और समृद्ध जैव-विविधता का प्रतीक है।" उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे संरक्षण कार्यों की सराहना करते हुए कूनो की पूरी टीम और सहयोगियों को बधाई दी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire