Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Kunal Kamra: कुणाल कामरा का नया ट्वीट: शो के बाद जानिए किस्से मांगी माफी!, वेकेशन का भी दिया ऑफर

कुणाल कामरा

Kunal Kamra: कुणाल कामरा का नया ट्वीट: शो के बाद जानिए किस्से मांगी माफी!, वेकेशन का भी दिया ऑफर
X

Kunal Kamra: मुंबई। विवादों में फंसे कॉमेडियन कुणाल कामरा ने बुधवार को ट्वीट कर अपने शो में आए दर्शकों से माफी मांगी। उन्होंने लिखा, "शो के बाद आपको हुई परेशानी के लिए sorry। मुझे मेल करें, मैं आपके लिए देश में कहीं भी वेकेशन प्लान करूंगा।" यह ट्वीट एक बैंकर के लिए था, जो उनके शो में मौजूद था और पुलिस नोटिस के कारण तमिलनाडु-केरल की ट्रिप छोड़कर मुंबई लौटा।

Kunal Kamra: कुणाल हाल ही में अपने स्टैंडअप शो में दिए विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में हैं। मुंबई पुलिस ने शो में मौजूद लोगों को नोटिस जारी किया और जांच शुरू की। पुलिस ने कुणाल को तीसरा समन भेजा, जिसमें 5 अप्रैल को खार थाने में पेश होने को कहा गया। पिछले महीने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी, लेकिन वह अब तक पेश नहीं हुए।

Kunal Kamra: दूसरी ओर, कॉमेडियन वरुण ग्रोवर ने कुणाल का समर्थन किया। उन्होंने पुलिस पर तंज कसते हुए कहा, "दर्शकों को समन भेजने की बजाय पुलिस को शो में आना चाहिए और जोक्स पर खुद फैसला करना चाहिए।"

Kunal Kamra: विवाद की जड़ कुणाल का एक महाराष्ट्र नेता पर किया गया कमेंट है। इसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शो के स्टूडियो में तोड़फोड़ की। कुणाल के खिलाफ मुंबई और ठाणे में कई एफआईआर दर्ज हैं। यह मामला अब और तूल पकड़ता दिख रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire