Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Kumbh Mela Special Train: दुर्ग-कटनी रूट पर दपूमरे 5 और कुंभ मेला स्पेशल ट्रेने चलाएगा, यहां देखें लिस्ट और शेड्यूल

Kumbh Mela Special Train: प्रयाग राज में महाकुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ/सीट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से पाँच कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

Kumbh Mela Special Train: दुर्ग-कटनी रूट पर दपूमरे 5 और कुंभ मेला स्पेशल ट्रेने चलाएगा, यहां देखें लिस्ट और शेड्यूल
X

रायपुर। Kumbh Mela Special Train: प्रयाग राज में महाकुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ/सीट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से पाँच कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

Kumbh Mela Special Train: दुर्ग-कटनी-दुर्ग के मध्य कुल 4 फेरों के लिए दो स्पेशल ट्रेनों की सुविधा दी जा रही है। 08761/08762 दुर्ग-कटनी-दुर्ग कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन 31 जनवरी, 05 एवं 28 फरवरी को चलेगी । 08793/08794 दुर्ग-कटनी-दुर्ग कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन 14 फरवरी को चलेगी।

Kumbh Mela Special Train: इस ट्रेन में 01 एसी-2, 01 एसी-3, 14 स्लीपर, 04 जनरल एवं 02 एसएलआर/आरडी सहित 22 कोच के साथ रहेगी।

Kumbh Mela Special Train: देखें लिस्ट और शेड्यूल

1. 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल, दुर्ग से 08 फरवरी, 2025 (शनिवार) को एवं वाराणसी से 10 फरवरी, 2025 (सोमवार) को रवाना होगी।

2. 08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन, बिलासपुर से 22 फरवरी, 2025 (शनिवार) को एवं वाराणसी से 24 फरवरी, 2025 (सोमवार) को रवाना होगी।

3. गाड़ी संख्या 08795 दुर्ग-टुंडला कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन 15 फरवरी 2025 को दुर्ग से टूंडला के लिए चलेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में यह ट्रेन गाड़ी संख्या 08796 टुंडला-दुर्ग कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन 17 फरवरी 2025 को टूंडला से दुर्ग के लिए चलेगी।

इन ट्रेनों के अलावा नागपुर,रायपुर बिलासपुर से होकर गुजरने वाली 30 ट्रेनों में भी श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ/सीट की सुविधा मिलेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire