Begin typing your search above and press enter to search.
Haryana Congress: हरियाणा में कांग्रेस की हार पर कुमारी सैलजा ने तोड़ी चुप्पी,कहा-जैसे अभी चल रहा है, वो नहीं चलेगा, पार्टी नेतृत्व को जिम्मेदार लोगों की पहचान करनी होगी
Haryana Congress: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार को निराशाजनक करार देते हुए कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि पार्टी

नई दिल्ली। Haryana Congress: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार को निराशाजनक करार देते हुए कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व को उन लोगों की पहचान करनी चाहिए, जो इन नतीजों के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में अब कांग्रेस को नए सिरे से सोचना होगा और जैसे अभी चल रहा है, वो अब नहीं चलेगा।
Haryana Congress: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रतिद्वंद्वी मानी जा रहीं सिरसा से लोकसभा सदस्य सैलजा ने कहा, नतीजे निराशाजनक हैं। हमारे कार्यकर्ता बहुत निराश हैं, क्योंकि उन्होंने पार्टी के लिए खून-पसीना बहाया है। सैलजा ने कहा, कहां हमारी कमियां रहीं हैं, क्या कमियां रही हैं, इसको हमें देखना होगा। कौन जिम्मेदार रहे, पार्टी को प्रदेश में सींचा नहीं गया, तालमेल नहीं रखा गया, कौन लोग हैं जिन पर सबको साथ लेकर चलने और संतुलन बनाने के लिए जिम्मेदारी थी, प्रदेश में क्या संदेश गया, क्यों लोग कांग्रेस की सरकार बनाते-बनाते पीछे हट गए, इस बारे में हमें देखना होगा।
Haryana Congress:पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि कांग्रेस आलाकमान उन सभी पहलुओं पर गौर करेगा, जिनके कारण ऐसे नतीजे आए और इन नतीजों के लिए जिम्मेदार लोगों और कारणों की पहचान करेगा। बता दें कि हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में जीत हासिल करके भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई और 10 साल बाद सत्ता में वापसी की उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


