Breaking News
:

Kumar Mangalam Birla : Vi में बड़ा बदलाव : कुमार मंगलम बिड़ला बने नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, शेयर में उछाल

Kumar Mangalam Birla

Kumar Mangalam Birla : मुंबई। वोडाफोन-आइडिया (Vi) में हाई लेवल की फेरबदल हुई है। कंपनी ने कुमार मंगलम बिड़ला को नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। वे रविंदर टक्कर की जगह लेंगे। यह बदलाव बुधवार, 5 मई 2026 से प्रभावी हो गया है।


Kumar Mangalam Birla : शेयर में 4% की तेजी

इस घोषणा के बाद Vi के शेयरों में अच्छी खासी तेजी आई। NSE पर कंपनी का शेयर 4 प्रतिशत बढ़कर 11.24 रुपये पर पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि बिड़ला जैसे अनुभवी उद्योगपति के नेतृत्व से कंपनी के भविष्य को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं।


Kumar Mangalam Birla : बिड़ला पहले से थे बोर्ड में

कुमार मंगलम बिड़ला पहले से ही Vi के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे। आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन के रूप में वे कई सालों से कंपनी के रणनीतिक और वित्तीय विकास से जुड़े रहे हैं। कंपनी ने कहा कि इस बदलाव का उद्देश्य बोर्ड स्तर की निगरानी को और मजबूत करना तथा नेतृत्व में निरंतरता सुनिश्चित करना है।


Kumar Mangalam Birla : रविंदर टक्कर बने वाइस-चेयरमैन

रविंदर टक्कर अब नॉन-एग्जीक्यूटिव वाइस-चेयरमैन के रूप में बोर्ड का हिस्सा बने रहेंगे और नए नेतृत्व को पूरा समर्थन देंगे। Kumar Mangalam Birla : घाटे में चल रही Vi की चुनौतियां वोडाफोन-आइडिया अभी भी घाटे में है। दिसंबर 2025 को समाप्त नौ महीनों में कंपनी को 17,418 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। नेट वर्थ नेगेटिव 87,744 करोड़ रुपये रही है। AGR बकाया, स्पेक्ट्रम पेमेंट और ऊंचा कर्ज कंपनी के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।


Kumar Mangalam Birla : AGR और स्पेक्ट्रम का बोझ

सुप्रीम कोर्ट के 2019 के फैसले के बाद AGR देनदारियां बढ़ी थीं, जिन्हें बाद में सरकार ने घटाकर करीब 64,046 करोड़ रुपये किया। कंपनी को AGR बकाया का भुगतान अगले दस सालों में करना है। इसके अलावा स्पेक्ट्रम बकाया भी करीब 49,000 करोड़ रुपये का है।


Kumar Mangalam Birla : टैरिफ बढ़ोतरी की उम्मीद

कंपनी ने कहा है कि वह बड़े पैमाने पर टैरिफ बढ़ोतरी के बजाय चुनिंदा एडजस्टमेंट करेगी। उद्योग में टैरिफ बढ़ोतरी से रेवेन्यू ग्रोथ को सपोर्ट मिल सकता है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us