Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Koriya BJP Leader Murder Case: रेत ठेका विवाद में बीजेपी नेता लल्ला सिंह की हत्या के मामले में 3 और ​आरोपी गिरफ्तार

Koriya BJP Leader Murder Case: बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बीजेपी नेता समेत 3 लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों भी वारदात वाली रात घटनास्थल पर मौजूद थे।

Koriya BJP Leader Murder Case: रेत ठेका विवाद में बीजेपी नेता लल्ला सिंह की हत्या के मामले में 3 और ​आरोपी गिरफ्तार
X

Koriya BJP Leader Murder Case: बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बीजेपी नेता समेत 3 लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों भी वारदात वाली रात घटनास्थल पर मौजूद थे। इस केस में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Koriya BJP Leader Murder Case: पुलिस ने मामले में जिन 3 आरोपियों को को गिरफ्तार किया है, उनमें मनीष त्रिपाठी, जितेंद्र त्रिपाठी और अनिल तिवारी शामिल हैं। मनीष और जितेंद्र पहले पकड़े गए मुख्य आरोपियों के परिवार के हैं। वहीं, अनिल तिवारी भी करीबी रिश्तेदार है।

Koriya BJP Leader Murder Case: घटना के दौरान तीनों के मोबाइल का लोकेशन घटनास्थल पर मिला है। इसी आधार पर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। कोरिया एसपी रवि कुर्रे ने बताया कि, यह तीनों आरोपी घटना में शामिल थे। घटना में शामिल दो संदिग्ध सुशील त्रिपाठी और अंजनी त्रिपाठी अभी भी फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Koriya BJP Leader Murder Case: बता दें कि, 16 जून की रात नौगईं गांव में आरोपियों ने रेत तस्करी विवाद में फॉर्च्यूनर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। कार में एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे। हादसे में भाजपा नेता लल्ला सिंह और नागेंद्र सिंह की जलने से मौत हो गई। इस मामले के मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत 4 आरोपियों ने मनेंद्रगढ़ थाने में सरेंडर कर दिया था। वहीं, 5 अन्य आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire