Create your Account
Korba News : बाल संप्रेक्षण गृह से दो बालक फरार, स्टॉफ में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी...
- Rohit banchhor
- 22 Jul, 2024
Korba News : कोरबा। जिले के शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह से आज सोमवार सुबह दो अपचारी बालक शौचालय के दीवार फांदकर फरार हो गए। घटना के बाद स्टाफ में हड़कंप मच गया।
Korba News : कोरबा। जिले के शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह से आज सोमवार सुबह दो अपचारी बालक शौचालय के दीवार फांदकर फरार हो गए। घटना के बाद स्टाफ में हड़कंप मच गया। फरार हुए नाबालिगों में से एक कटघोरा थाना और दूसरा पाली थाना क्षेत्र से अनाचार के मामले में पकड़ा गया था। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाल गृह में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Korba News : बता दें कि घटना से कुछ घंटे पहले ही महिला और बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश ने बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया था। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कुछ ही घंटों बाद नाबालिगों के फरार होने से इन व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। बताया जाता है कि दोनों नाबालिगों को सिविल लाइन थाना अंतर्गत रिसदी चौक बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया था। रविवार रात को भोजन के बाद बाल गृह को बंद कर दिया गया था और दोनों बालक भी अपने बिस्तर पर सोने चले गए थे।
Korba News : सोमवार सुबह वे शौच के बहाने बाल संप्रेक्षण गृह के पीछे हिस्से में पहुंचे और शौचालय की दीवार के सहारे कूदकर फरार हो गए। घटना के कुछ ही समय पहले सुरक्षा में तैनात नगर सैनिक संतोष केवट राउंड लगाकर मुख्य द्वार पर बैठा था। बालकों के फरार होने की जानकारी तब लगी जब वे काफी देर तक कमरे में नहीं पहुंचे। इस खबर के फैलते ही हड़कंप मच गया और इसकी सूचना बालकों के परिजनों को दी गई। परिजनों को बालकों के घर पहुंचने पर तत्काल सूचित करने को कहा गया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : 90 किलो गांजा के साथ 8 महिला तस्कर गिरफ्तार
- 2. CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, अवैध खनन पर शिकंजा कसने ‘Illegal Mining Task Force’ का गठन, देखें आदेश
- 3. UPSC NDA-I और CDS-I 2026 का रिजल्ट जारी, हजारों अभ्यर्थी हुए सफल
- 4. Petrol-Diesel Prices Rise: पेट्रोल-डीजल 3 रुपये महंगा, 15 मई से देशभर में लागू, यहां जानें रायपुर सिटी के भाव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

