Create your Account
Korba News : महिला ने अपने दो बच्चों को जहर खिलाने के बाद खुद भी की जान देने की कोशिश, जानें क्या है वजह...
Korba News : कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में एक महिला ने अपने दो बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाया फिर खुद भी सेवन कर लिया। इसमें चार साल के एक मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं महिला और उसके बच्चे की हालत गंभीर है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
Korba News : बता दें कि ग्राम बुंदेली निवासी संगीता कश्यप अपने बच्चों के साथ रहती है। मंगलवार 1 अक्टूबर की सुबह पहले अपने चार वर्षीय बेटे शिवम कश्यप, सात वर्षीय बेटी शिवानी कश्यप को जहर खिलाया और फिर खुद भी खा लिया। सुबह गांव वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी। तीनों को गंभीर स्थिती में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के वक्त महिला का पति काम से बाहर गया हुआ था। पड़ोसियों से घटना की जानकारी मिलते ही वो तत्काल अपने घर पहुंचा था। घटना में बेटे शिवम की मौत हो गई। वहीं महिला और उसकी बेटी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
Korba News : पुलिस जांच में परिवार विवाद में जहर खाने की बात सामने आई है। पुलिस घटना के संबंध में आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही महिला के पति से भी घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, महिला ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. MP: एमपी के शिवपुरी में बनेंगी मिसाइलें, गोला बारूद और बम, 2500 करोड़ के निवेश से मिलेंगे हजारों रोजगार, सीएम मोहन यादव ने किया शिलान्यास
- 2. MP News : 70 सांदीपनि विद्यालयों का होगा लोकार्पण : CM डॉ. मोहन बोले- उत्सव की तरह मनेगा कार्यक्रम, हर छात्र की हो सहभागिता
- 3. Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
- 4. UP Panchayat Secretary Recruitment 2026: यूपी में 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

