Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Korba News: ट्रांसफार्मर के नीचे खड़ी कार धू-धू कर जली, सामने आई इनकी लापरवाही

Korba News: ट्रांसफार्मर के नीचे खड़ी कार धू-धू कर जली, सामने आई इनकी लापरवाही
X

Korba News: कोरबा: कोरबा जिले के कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात भीषण आगजनी की घटना हुई। वार्ड क्रमांक 7, मीरा टॉकीज के पास अंबिकापुर रोड पर स्थित ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते नीचे जमा कचरे के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया और विकराल रूप धारण कर लिया।

Korba News: आग की ऊंची लपटें इतनी भयावह थीं कि पास में खड़ी एक कार भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कार मालिक ने अनुमानित 1 लाख रुपये का नुकसान बताया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में धू-धू कर जलती कार की तस्वीरें देख सकते। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

Korba News: स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग और पुलिस को सूचना दी। आग की लपटों के कारण पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जो अब तक बहाल नहीं हुई है। लोग बाल्टियों, पाइपों और स्थानीय संसाधनों से आग बुझाने में जुटे, लेकिन दमकल विभाग की कोई गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। ट्रांसफार्मर के पास आधा दर्जन दुकानें होने से बड़ा हादसा होने का खतरा मंडरा रहा था। प्रशासन से जांच और बिजली बहाली की मांग की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire