Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Korba News : कुंए में गिरे पिता को बचाने बेटी के साथ 2 अन्य नीचे उतरे, चारों की गई जान...

Korba News : कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम जुराली के डिपरापारा में चार लोगों की कुुंआ में डूबने से मौत हो गई।

Korba News : कुंए में गिरे पिता को बचाने बेटी के साथ 2 अन्य नीचे उतरे, चारों की गई जान...
X
Korba News : कोरबाजिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम जुराली के डिपरापारा में चार लोगों की कुुंआ में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुंआ में जहरू नामक ग्रामीण के गिरने के बाद उसे बचाने के लिए उसकी बेटी कुंआ में कुद गई। इसके बाद परिवार के ही दो अन्य लोग कुंआ में नीचे उतरे। लेकिन एक के बाद एक सभी की कुंआ में उतरने के बाद मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। मदद के एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया है।


Korba News : बता दें कि आज सुबह ही जांजगीर जिला में जहरीले गैस की चपेट में आकर एक ग्रामीण और उसके 2 बेटे सहित 5 लोगों की मौत हो गई। अभी ये मामला शांत भी नहीं हुआ था, तभी इसी तरह की दूसरी घटना कोरबा में सामने आई है। बताया जा रहा है कि ग्राम जुराली के डिपरा पारा में रहने वाला ग्रामीण जहरू आज कुंआ में अचानक गिर गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पिता को बचाने उसकी बेटी कुंआ में कूद गई।

Korba News : इस दौरान बाप-बेटी के कुुंआ से बाहर नहीं निकलने पर दो अन्य लोग कुंआ में नीचे उतरे। लेकिन वे सभी भी बाहर नहीं आये और अंदर ही बेहोश होकर गिर गये। घटना की जानकारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को सील कर एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू के लिए मौके पर बुलवाया गया है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire