Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Korba Crime : तीर से पत्नी की गला रेतकर पति ने लगाई फांसी, जानें क्या है वजह...
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि पति-पत्नी की लाश एक ही कमरे में पड़ी हुई थी।

Korba Crime : कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम ठेंगरीमार में एक पति ने अपनी पत्नी की तीर से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी खुद फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Korba Crime : बता दें कि ग्राम ठेंगरीमार में जगन्नाथ मंझवार 37 वर्ष अपनी पत्नी, 12 वर्षीय पुत्र और बुढ़ी मां के साथ रहता था। जगन्नाथ मंझवार रोजी-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया जाता है कि कल देर शाम जगन्नाथ और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई शुरू हुई। पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता देख जगन्नाथ की मां अपने पोते को लेकर घर से बाहर चली गई। उसके कुछ देर बाद जब आकर देखी तो उसके होश उड़ गए। घर में बेटे और बहू की लाश पड़ी हुई थी। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
Korba Crime : पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि पति-पत्नी की लाश एक ही कमरे में पड़ी हुई थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पारिवारिक विवाद के चलते जगन्नाथ ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना स्थल से पुलिस ने खून से सने तीर-कमान बरामद किए हैं, जिससे संभावना जताई जा रही है कि जगन्नाथ ने पत्नी की हत्या तीर से की और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


