Create your Account
बिग ब्रेकिंग: नक्सलियों के IED ब्लास्ट में कोंटा के ASP आकाश राव गिरपुंजे शहीद, थाना प्रभारी और SDOP घायल
सुकमा। Konta's ASP Akash Rao Girpunje martyred in Naxalit IED blast: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में रविवार को कोंटा थाना क्षेत्र के फंडीगुड़ा के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर पुलिस अफसरों के काफिले को निशाना बनाया। इस हमले में कोंटा के सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह ब्लास्ट बेहद सुनियोजित तरीके से किया गया था। नक्सलियों ने पहले से ही रास्ते में IED बम प्लांट कर रखा था और जैसे ही अफसरों की गाड़ी उस इलाके में पहुंची, ब्लास्ट कर दिया गया। ब्लास्ट की चपेट में आकर ASP की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
कोंटा क्षेत्र के फंडीगुड़ा के पास हुए IED ब्लास्ट में कोंटा के एएसपी आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गए हैं, जबकि थाना प्रभारी सोनल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हमला उस समय हुआ जब पुलिस का काफिला गश्त पर था।
IED हमले में अन्य घायल अधिकारी
SDOP सोनल: गंभीर रूप से घायल, रायपुर रेफर किए गए।
TI (थाना प्रभारी) सहित दो अन्य जवान भी घायल हुए हैं।
घायलों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाने की व्यवस्था की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : इंदौर में 9 से 13 जून तक ब्रिक्स कृषि कार्य समूह का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 21 देशों के कृषि मंत्री और विशेषज्ञ होंगे शामिल; कृषि नवाचारों पर होगी वैश्विक चर्चा
- 2. CG Breaking : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED ब्लास्ट, DRG इंस्पेक्टर समेत 3 जवान शहीद, एक घायल
- 3. FBI जांच में बड़ा खुलासा: कैलिफोर्निया की मेयर चीन के लिए कर रहीं थी जासूसी
- 4. MP News : बालगृह से फिर फरारी, ग्रिल तोड़कर भागे 3 नाबालिग, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

