Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Koneru Humpy: कोनेरू हंपी ने दूसरी बार जीता विश्व रैपिड शतरंज खिताब, 2024 में भारत के लिए आई अच्छी खबर
- Pradeep Sharma
- 29 Dec, 2024
Koneru Humpy won Womens World Rapid Championship: भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हंपी ने रविवार
नई दिल्ली। Koneru Humpy won Womens World Rapid Championship: भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हंपी ने रविवार को न्यूयॉर्क में राउंड-11 में इंडोनेशिया की इरीन खारिस्मा सुकंदर को हराकर फिडे वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप 2024 का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने 11 में से 8.5 अंक के साथ टूर्नामेंट का समापन किया। इससे पहले डी गुकेश ने क्लासिकल शतरंज में विश्व चैंपियन का खिताब जीता था।
Koneru Humpy won Womens World Rapid Championship: यह दूसरी बार है, जब उन्होंने इस खिताब को अपने नाम किया है। इससे पहले उन्होंने मॉस्को में 2019 संस्करण में पहला खिताब जीता था। जीत के बाद कोनेरू हंपी ने कहा, 37 साल की उम्र में विश्व चैंपियन बनना आसान नहीं है। जब आप उम्रदराज हो जाते हैं तो प्रेरणा बनाए रखना और जरूरत पड़ने पर तेज बने रहना काफी मुश्किल होता है। मुझे खुशी है कि मैंने यह कर दिखाया।
Koneru Humpy won Womens World Rapid Championship: उन्होंने कहा, मैं दूसरी बार यह टाइटल जीतकर बेहद खुश हूं। हालाकि मुझे इसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी, क्योंकि मैं अपना पहला राउंड गेम हार गई थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं विश्व चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट खत्म कर पाउंगी। यह जीत बहुत खास है। जब मैं अपने निचले स्तर पर होती हूं तो मुझे लगता है कि इसने मुझे लड़ने और शतरंज पर फिर से काम करने के लिए प्रेरित किया।
Koneru Humpy won Womens World Rapid Championship: ऐसा करने वाली दूसरी खिलाड़ी चीन की जू वेनजुन के बाद अब भारत की नंबर एक महिला शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हंपी एक से ज्यादा बार यह खिताब जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं। हालाकि वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला शतंरज खिलाड़ी हैं। इस बीच, रुस के 18 वर्षीय वोलोडर मुर्जिन ने ओपन रैपिड जीतने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के रूप में इतिहास रच दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : होली का जश्न बना मातम, नदी में नहाने उतरे 3 दोस्त, SBI कैशियर की डूबने से मौत
- 2. West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में कब होंगे विधानसभा चुनाव, CEC ज्ञानेश कुमार ने बात दी तारीख, 294 विधानसभा सीटों पर होना है चुनाव
- 3. Bhoot Bangla Teaser : हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज, मजेदार सीन्स, डरावनी झलक और शानदार कॉमिक टाइमिंग से फैंस का जीता दिल
- 4. Raipur City News : डॉ.किरण घनश्याम आहूजा पर कुत्ता चोरी का आरोप,गुर्गों के साथ पहुंच गर्भवती महिला से की मारपीट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

