Create your Account
Kolkata Emergency Landing: तुर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, 236 यात्री थे सवार
Kolkata Emergency Landing: कोलकाता: तुर्किश एयरलाइंस की काठमांडू से इस्तांबुल जा रही फ्लाइट में दाहिने इंजन में आग लगने की आशंका के बाद आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान संख्या TK-727 को दोपहर करीब 2:49 बजे कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, विमान में सवार सभी 236 यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।
Kolkata Emergency Landing: विमान के कैप्टन ने कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचित किया कि दाहिने इंजन में आग लगने का संदेह है। इसके तुरंत बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने इमरजेंसी प्रक्रिया शुरू की और विमान को प्राथमिकता पर लैंडिंग की अनुमति दी गई। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
Kolkata Emergency Landing: एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि विमान की तकनीकी जांच अभी चल रही है। इंजन में आग की आशंका की पुष्टि या अन्य तकनीकी खराबी का पता लगाने के लिए विशेषज्ञ टीम काम कर रही है। फिलहाल यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आगे की यात्रा के लिए सहायता प्रदान की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. BJP Meeting at Amit Shah Residence : अमित शाह के आवास पर भाजपा की बड़ी बैठक, चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल और संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी
- 2. UP News : उत्तर प्रदेश में आम महोत्सव-2026 का शुभारंभ : CM योगी बोले- देश के कुल उत्पादन में 26 प्रतिशत योगदान
- 3. CG Accident : दो बाइकों की टक्कर के बाद लगी आग, एक की मौत, तीन गंभीर
- 4. Moto G77 Power Launch: भारत में लॉन्च हुआ Moto G77 Power, 50MP Sony LYTIA कैमरा, 7,000mAh की दमदार बैटरी, जानिए फीचर्स और कीमत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

