Breaking News
Create your Account
कोलकाता डॉक्टर दुष्कर्म रेप - मर्डर बचेली अपोलो अस्पताल के डाक्टरों कर्मचारियों ने मृतिका को दी श्रद्धांजलि
फकरे आलम/बचेली: एनएमडीसी अपोलो अस्पताल के सभी डाक्टरों एवं सभी विभाग के कर्मचारियों ने शांति मार्च निकालकर नगर के घड़ी चौक एवं अस्पताल परिसर में आज कोलकाता में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ रेप एवं बर्बरता पूर्वक हत्या किए जाने के विरोध में महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान वी वांट जस्टिस के नारे भी लगाए गए। आरोपी को तुरंत पकड़कर फांसी की सजा दिलाने की मांग भी की गई।
डाक्टर सुचित्रा जेम्स ने बताया कि आज तक दिल्ली के निर्भया कांड एवं हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक की बलात्कार के बाद निर्मम हत्या के घाव नही भर भी नही पाए और एक देश की बिटिया के साथ दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। अस्पताल में आज सारी इमरजेंसी सेवाएं चालू है केवल घटना का विरोध जताते हुए कुछ देर के लिए ओपीडी सेवाएं बंद की गई थी।
ऐसी ही घटनाओं के बाद हमारे परिवार के लोग हमारे कार्य को देखकर चिंतित हो जाते है। जब तक ऐसी घटनाएं होती रहेगी तब तक महिला खुद को असुरक्षित महसूस करती रहेगी। और ऐसे दरिंदे जबतक समाज में खुले आम घूमते रहेंगे तब तक देश की बेटियां कभी सुरक्षित नही रह सकती है। सरकार महिला सुरक्षा के लिए कानून तो बनाती है परंतु इन दरिंदो को कानून का जरा भी खौफ नहीं है।


Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : एक झटके में उजड़ा परिवार, दूध से भरे टैंकर ने ली पति-पत्नी और मासूम की जान
- 2. CG News : असिस्टेंट कमांडेंट के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी
- 3. Digital Census 2027: 1.4 अरब लोगों की गिनती के लिए डिजिटल जनगणना आज से, डोर टू डोर सर्व शुरु, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
- 4. CG News : खारुन नदी में डूबने से युवक की मौत, एसडीआरएफ ने घंटो मशक्कत के बाद निकाला शव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

