Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

कोहली की रणजी ट्रॉफी में वापसी: स्टेडियम में गूंजे 'कोहली-कोहली' के नारे, फैंस ने की बॉलिंग की मांग! Watch Video!

कोहली की रणजी ट्रॉफी में वापसी: स्टेडियम में गूंजे कोहली-कोहली के नारे, फैंस ने की बॉलिंग की मांग! Watch Video!
X

Ranji Trophy: नई दिल्ली: बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली की लगभग 13 साल बाद हुई वापसी ने घरेलू क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। विराट की उपस्थिति से अरुण जेटली स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ ने मानो एक नया उत्साह भर दिया। जैसे ही विराट कोहली रणजी ट्रॉफी के लिए रेलवे के खिलाफ मुकाबले की तैयारी में दिल्ली टीम से जुड़े, स्टेडियम में जश्न का माहौल बन गया। उनकी वापसी के साथ ही स्टेडियम में ‘विराट-विराट’ और ‘कोहली-कोहली’ की गूंज सुनाई दी। ऐसा महसूस हुआ जैसे भारत और पाकिस्तान के बीच कोई बड़ा मुकाबला खेला जा रहा हो।

विराट को देखने के लिए उमड़ा दर्शकों का जनसैलाब रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में विराट कोहली की उपस्थिति ने स्टेडियम की रंगत को ही बदल दिया। आमतौर पर घरेलू क्रिकेट के मुकाबलों में दर्शकों की दिलचस्पी कम होती है, लेकिन विराट की उपस्थिति ने इसे रोमांचक बना दिया। उनके आने से घरेलू क्रिकेट में एक नई जान आ गई, जिससे दर्शक भी मैदान में आने के लिए मजबूर हो गए। अरुण जेटली स्टेडियम में लगभग 20 हजार दर्शक मौजूद रहे।


डीडीसीए ने शुरू में केवल एक स्टैंड खोलने का निर्णय लिया था, लेकिन कोहली की फैन फॉलोइंग के कारण बिशन सिंह बेदी स्टैंड भी खोलना पड़ा। डीडीसीए को 10 हजार दर्शकों की उम्मीद थी, लेकिन दर्शक संख्या दोगुनी हो गई। यहां तक कि 14 हजार दर्शकों की क्षमता वाला बिशन सिंह बेदी स्टैंड भी भर गया। इसके बावजूद दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ती रही।

कोहली को बॉलिंग दो के लगे नारे

दिल्ली ने मुकाबले में टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया, और जैसे ही कोहली फील्डिंग के लिए मैदान पर आए, स्टैंड्स में मौजूद फैंस ने उनसे गेंदबाजी कराने की मांग शुरू कर दी। फैंस ने 'कोहली को बॉलिंग दो' के नारे लगाए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।

अब तक मुकाबले के पहले दिन दिल्ली के लिए 6 गेंदबाज बॉलिंग कर चुके हैं, जिनमें कप्तान आयुष बडोनी भी शामिल हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि फैंस की मांग पर विराट कोहली गेंदबाजी के लिए मैदान पर आते हैं या नहीं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire