Tiger Knock : मरवाही वनमंडल में बाघ की दस्तक, वन विभाग हुआ अलर्ट...
साथ ही, स्थानीय निवासियों को भी सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है और उन्हें बाघ के आसपास न जाने की चेतावनी दी गई है।

Tiger Knock : पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल के परासी इलाके में बाघ की मौजूदगी की जानकारी से क्षेत्र के ग्रामीणों में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि कुछ ग्रामीणों ने बाघ को देखा, जिसके बाद वन विभाग ने इस मामले में पूरी सतर्कता बरतते हुए तुरंत अलर्ट जारी कर दिया।
Tiger Knock : डीएफओ रौनक गोयल के मुताबिक, बाघ के मूवमेंट की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। इस दौरान वन विभाग की टीम ने बाघ के ट्रैक का अनुसरण करना शुरू कर दिया है ताकि उसकी स्थिति का सही पता लगाया जा सके।
Tiger Knock : डीएफओ रौनक गोयल ने बाघ की मौजूदगी की पुष्टि की और बताया कि विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है और बाघ के मूवमेंट की निगरानी की जा रही है। साथ ही, स्थानीय निवासियों को भी सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है और उन्हें बाघ के आसपास न जाने की चेतावनी दी गई है।


