Begin typing your search above and press enter to search.
राजधानी रायपुर में फिर चाकूबाजी, मामूली विवाद के चलते युवक की हत्या

रायपुर: रायपुर के सरोना इलाके में चाकू मारकर युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अभय नेताम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सरोना में दो युवकों के बीच विवाद हुआ, जो कि बाद में मौत का कारण बना।
मृतक अभय नेताम ने आरोपी प्रवीण के ऊपर छींटाकशी की थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि प्रवीण ने अपने दोस्तों को बुलाकर अभय पर चाकू से पीठ और कमर पर कई वार किए।
गंभीर हालत में अभय नेताम को AIIMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना डीडीनगर थाना क्षेत्र की है, और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


