Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

KKR vs SRH IPL 2026: रहाणे के स्ट्राइक रेट पर उठे सवाल, कप्तान ने दिया करारा जवाब, बोले- उनका अलग एजेंडा

KKR lost to SRH by 65 runs in IPL 2026. Ajinkya Rahane faced criticism for low strike rate but defended himself, expressing confidence in his performance.

Vpb
KKR vs SRH IPL 2026: रहाणे के स्ट्राइक रेट पर उठे सवाल, कप्तान ने दिया करारा जवाब, बोले- उनका अलग एजेंडा
X

KKR vs SRH IPL 2026: मुंबई: आईपीएल 2026 में गुरुवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 65 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे का बल्ला नहीं चला, जिसके बाद उनके स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल उठने लगे।

रहाणे का बयान: “मुझे खुद पर पूरा भरोसा है”

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रहाणे ने आलोचकों को सीधा जवाब देते हुए कहा- “मेरा स्ट्राइक रेट 2023 से अब तक सबसे अच्छा रहा है। जो लोग आलोचना कर रहे हैं, शायद वे मैच को सही से नहीं देख रहे या उनके पास कोई अलग एजेंडा है।” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अपने खेल पर पूरा भरोसा है और वे दूसरों की बातों से प्रभावित नहीं होते। रहाणे ने साफ कहा कि हर बल्लेबाज के करियर में ऐसे पल आते हैं जब वह लय (flow) में नहीं होता, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह खराब खिलाड़ी है।

स्ट्राइक रेट पर क्यों उठ रहे सवाल?

हालांकि आंकड़े बताते हैं कि IPL 2023 के बाद भारतीय बल्लेबाजों में पावरप्ले में रहाणे का स्ट्राइक रेट 167.78 रहा है इस दौरान केवल अभिषेक शर्मा (176.56) उनसे आगे हैं लेकिन समस्या पावरप्ले के बाद आती है, जहां रहाणे का स्ट्राइक रेट गिर जाता है। इसी वजह से उनकी बल्लेबाजी शैली को लेकर आलोचना हो रही है।

KKR की लगातार दूसरी हार

इस मुकाबले में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR के सामने 227 रन का बड़ा लक्ष्य रखा। जवाब में KKR की टीम सिर्फ 16 ओवर में 161 रन पर ऑलआउट हो गई कप्तान रहाणे सिर्फ 10 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए इस हार के साथ KKR को IPL 2026 में लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है।

रहाणे की फॉर्म पर सवाल

सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 40 गेंदों में 67 रन बनाने वाले रहाणे इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप रहे। उनकी धीमी बल्लेबाजी टीम के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है, खासकर तब जब टीम बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही हो।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire