Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत आज, जानिए किसका पलड़ा है भारी, और कैसा होगा पिच का मिजाज

KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत आज, जानिए किसका पलड़ा है भारी, और कैसा होगा पिच का मिजाज

Vpb
KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत आज, जानिए किसका पलड़ा है भारी, और कैसा होगा पिच का मिजाज
X

KKR vs SRH: कोलकाता: आईपीएल 2025 के 18वें सीजन का 15वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस सीजन में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी और दोनों ही जीत की राह पर लौटने के लिए बेकरार हैं।

KKR vs SRH: केकेआर का प्रदर्शन इस सीजन में अब तक उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। तीन मैचों में केवल एक जीत (राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ) के साथ टीम अंक तालिका में सबसे निचले 10वें स्थान पर है। उनका नेट रन रेट भी इस समय सबसे खराब है। दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन की शुरुआत जबरदस्त तरीके से की थी, जब उन्होंने आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था। हालांकि, इसके बाद टीम की लय बिगड़ गई और अब तक तीन में से सिर्फ एक मैच जीत सकी है। फिलहाल एसआरएच अंक तालिका में 8वें स्थान पर बनी हुई है।

KKR vs SRH: कैसी होगी ईडन गार्डन्स की पिच

ईडन गार्डन्स की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है, लेकिन स्पिनरों को भी यहां अच्छा समर्थन मिलता है। इस सीजन में पिच को लेकर कुछ विवाद भी सामने आए हैं, क्योंकि कुछ का मानना है कि यह केकेआर की जरूरतों के हिसाब से तैयार नहीं की जा रही। आंकड़े बताते हैं कि इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना आसान होता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।


KKR vs SRH: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अब तक दोनों टीमों के बीच 28 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें केकेआर ने 19 बार जीत हासिल की है, जबकि एसआरएच को केवल 9 जीत मिली हैं। पिछले सीजन के फाइनल में भी दोनों टीमें आमने-सामने थीं, जहां केकेआर ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया था।


KKR vs SRH: लाइव प्रसारण

इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है।

KKR vs SRH: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

KKR: सुनील नारायण, क्विंटन डिकॉक, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मोइन अली, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

SRH: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर।


दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत के साथ अपने अभियान को नई दिशा देने के लिए मैदान में उतरेंगी। क्या केकेआर अपने घरेलू मैदान पर वापसी कर पाएगी या फिर एसआरएच एक बार फिर चौंकाने वाला प्रदर्शन करेगी? यह देखना रोचक होगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire