Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

KKR vs PBKS IPL 2025 : पंजाब किंग्स ने KKR के खिलाफ ठोके 201 रन, प्रियांश और प्रभसिमरन की तूफानी पारियों से मचाया धमाल

ओपनर्स प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की विस्फोटक पारियों ने पंजाब की पारी को मजबूत नींव दी, जिससे KKR के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा गया।

KKR vs PBKS IPL 2025 : पंजाब किंग्स ने KKR के खिलाफ ठोके 201 रन, प्रियांश और प्रभसिमरन की तूफानी पारियों से मचाया धमाल
X

KKR vs PBKS IPL 2025 : कोलकाता। IPL 2025 के 44वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ओपनर्स प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की विस्फोटक पारियों ने पंजाब की पारी को मजबूत नींव दी, जिससे KKR के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा गया।

KKR vs PBKS IPL 2025 : प्रियांश और प्रभसिमरन की आंधी-

पंजाब की पारी की शुरुआत धमाकेदार रही। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 56 रन जोड़े। पहले 4 ओवर में 43 रन और 8 ओवर के बाद स्कोर 71 रन तक पहुंचा। प्रियांश ने 27 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा और 35 गेंदों में 69 रन (8 चौके, 3 छक्के) की ताबड़तोड़ पारी खेली। दूसरी ओर, प्रभसिमरन ने 38 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 49 गेंदों में 83 रन (9 चौके, 2 छक्के) बनाए। दोनों ने 72 गेंदों में 120 रनों की सलामी साझेदारी कर पंजाब को शानदार शुरुआत दी।

KKR vs PBKS IPL 2025 : मध्य ओवरों में झटके, फिर जोश इंग्लिस ने संभाला-

14 ओवर में 158 रन बनाने के बाद पंजाब को लगातार झटके लगे। प्रियांश 69 रन बनाकर वैभव अरोड़ा की गेंद पर आउट हुए, जबकि प्रभसिमरन 83 रन पर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। ग्लेन मैक्सवेल फिर निराश किए और 7 रन बनाकर आंद्रे रसेल की गेंद पर पवेलियन लौटे। कप्तान श्रेयस अय्यर (19 रन) और मार्को यानसन (3 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन रन गति धीमी पड़ी। अंत में जोश इंग्लिस (11* रन) ने तेजी से रन बटोरकर स्कोर को 201 तक पहुंचाया।

KKR vs PBKS IPL 2025 : KKR की गेंदबाजी-

कोलकाता की ओर से वैभव अरोड़ा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल को 1-1 विकेट मिला, लेकिन KKR के गेंदबाजों को पंजाब के ओपनर्स के आक्रामक रवैये के सामने शुरुआती ओवरों में संघर्ष करना पड़ा। आखिरी 5 ओवरों में KKR ने 40 रन देकर 2 विकेट लिए, जिससे पंजाब 220-230 के स्कोर तक नहीं पहुंच सका।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire