Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

KKR vs GT IPL 2026: गुजरात ने टॉस जीता, कोलकाता की पहले बैटिंग, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Vpb
KKR vs GT IPL 2026: गुजरात ने टॉस जीता, कोलकाता की पहले बैटिंग, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
X

KKR vs GT IPL 2026: कोलकाता: आईपीएल 2026 के 60वें लीग मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है। गुजरात टाइटंस इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की करना चाहेगी, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। केकेआर को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

गुजरात ने जीता टॉस

मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। गुजरात ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, कोलकाता की टीम में स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है, जिससे टीम की गेंदबाजी और मजबूत नजर आ रही है।

पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की सतह पर घास की अच्छी परत मौजूद है, जिससे शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। मौसम में नमी और ओवरकास्ट परिस्थितियों के कारण नई गेंद से स्विंग और सीम मूवमेंट देखने को मिल सकता है। हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होगी। क्रिकेट विशेषज्ञों के अनुसार इस विकेट पर 180 से 190 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धी साबित हो सकता है।

हेड तो हेड

दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है। केकेआर और गुजरात के बीच कुल छह मैच खेले गए हैं, जिनमें से चार मुकाबले गुजरात ने अपने नाम किए हैं। वहीं कोलकाता को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ था। ऐसे में आंकड़े भी गुजरात के पक्ष में नजर आ रहे हैं, लेकिन घरेलू मैदान पर केकेआर कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है।


दोनों टीमों की प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी।


गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire