Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

KKR vs GT IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस, ईडन गार्डन्स में मुकाबला आज, जानिए मैच से जुड़ी हर डिटेल्स

Vpb
KKR vs GT IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस, ईडन गार्डन्स में मुकाबला आज, जानिए मैच से जुड़ी हर डिटेल्स
X

KKR vs GT IPL 2025: कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 39वां मुकाबला आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। फैंस को हाई स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

KKR vs GT IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन इस सीजन में अब तक मिला जुला रहा है। 7 मैचों में सिर्फ 3 जीत के साथ वह अंक तालिका में छठे स्थान पर है। KKR को जीत की पटरी पर आने के लिए इस मैच में जीतना जरूरत है। दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस शानदार फॉर्म में है। 7 में से 5 मैच जीतकर 10 अंकों के साथ वह टेबल टॉपर है।



KKR vs GT IPL 2025: ईडन गार्डन्स की पिच का कैसा होगा बर्ताव

ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए हमेशा अनुकूल रही है। इस सीजन में यहां तीन बार 200 से अधिक रन बने हैं। पिछले मैच में 238 रन बनाने के बावजूद लखनऊ को सिर्फ 4 रनों से जीत मिली थी। हालांकि, दोनों टीमों के पास राशिद खान और वरुण चक्रवर्ती जैसे क्वालिटी स्पिनर हैं, जो बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।


KKR vs GT IPL 2025: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

केकेआर और गुजरात के बीच अब तक 3 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात ने 2 और केकेआर ने 1 में जीत हासिल की है।


KKR vs GT IPL 2025: लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग

इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैंस जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट के जरिए इस रोमांचक मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

KKR vs GT IPL 2025: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स: सुनील नरेन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, एनरिक नॉर्टजे, वैभव अरोड़ा। इम्पैक्ट प्लेयर: वरुण चक्रवर्ती।


गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर: ईशांत शर्मा/वाशिंगटन सुंदर।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire